{"_id":"8-45126","slug":"Allahabad-45126-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा 43 पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा 43 पर
Allahabad
Updated Wed, 30 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। आखिरकार गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को पारा 43 पर पहुंच गया। सुबह दस बजे ही दोपहर सा माहौल बन गया। झुलसाती धूप और गर्म हवा का जोर ऐसा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी आवाजाही कम दिखी। आशंका है कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा।
तेजी से चढ़े पारे और लू के थपेड़ों ने शहरियों को झुलसा कर रख दिया। इसका असर रहा कि दोपहर तक बहुत कम भीड़ सड़कों पर दिखाई दी। शहर की सड़कें सूनी नजर आईं। वही लोग बाहर निकले जिन्हें बेहद जरूरी काम था। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ा। स्कूलों में साढ़े 12 और एक बजे के बीच छुट्टी हुई। छुट्टी के बाद बाहर निकले बच्चे धूप से बेहाल नजर आए। बच्चों को लेने आए परिजन भी बेहाल रहे। गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए लोग चेहरा ढके नजर आए। महिला, पुरुष सब चेहरे ढककर ही सड़क पर निकले। गर्मी से बेहाल शहरियों की मुसीबतें उस समय और बढ़ गई जब कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई। अभी से ही गर्मी के तेवर देख लोग सहम गए है। लोगों का मानना है कि जब अप्रैल में यह स्थिति है तो मई और जून में क्या स्थिति होगी। संभवत: जीना दूभर हो जाएगा। वहीं मौसम विभाग से जुड़े विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा और तेजी से बढ़ेगा।