{"_id":"8-34379","slug":"Allahabad-34379-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़, सुल्तानपुर के लिए खुला नया रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़, सुल्तानपुर के लिए खुला नया रूट
Allahabad
Updated Fri, 13 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। प्रतापगढ़ रूट के यात्रियों के लिए कम किराये और कम दूरी की यात्रा की उम्मीद देर शाम टूट गई। सोरांव-सिकंदरा-दांदूपुर-रानीगंज के रास्ते बसों का संचालन तो शुरू कर दिया गया लेकिन बादशाहपुर रूट के मुकाबले किराये में ज्यादा फर्क नहीं आया। नए रूट की बसों के किराये में केवल दो रुपये की कमी हुई है। फिलहाल, लालगोपालगंज और बादशाहपुर के दोनों पुराने रूटों से अलग-अलग कारणों से बसों का संचालन लगभग बंद कर दिया गया है। बृहस्पतिवार की दोपहर से नए रूट से बसों का संचालन शुरू कराया गया। हालांकि, यह भी सिंगल लेन की सड़क है। इसलिए यह देखना होगा कि इस रूट से कितने दिनों तक बसों का संचालन हो सकेगा।
बता दें कि देल्हूपुर और विश्वनाथगंज के बीच में पुल क्षतिग्रस्त है। इस रूट से बड़ी गाड़ियों का संचालन पूरी तरह रोक दिया गया है। इसके कारण बसों को अलग-अलग मार्गों से चलाने की कोशिश की गई लेकिन कोई भी सड़क बसों और ट्रकों का भार पखवारेभर सहन नहीं कर पा रही है। नए रूट में बसों को प्रतापगढ़ मार्ग पर सोरांव तक चलाया जा रहा है। इसके बाद सिकंदरा, बहरिया, करनाईपुर, दांदूपुर होते हुए बादशाहपुर-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर चिरकुट्टी के पास निकलती हैं। यहां से रानीगंज, भुपियामऊ होकर प्रतापगढ़ भेजी जा रही है। इस रूट से इलाहाबाद से प्रतापगढ़ की दूरी 88 किमी हो रही है। सो, यात्रियों से 75 रुपये किराया लिया जा रहा है। जबकि, इसके पहले वाया बादशाहपुर 77 रुपये और वाया लालगोपालगंज 80 रुपये लिए जा रहे थे।
रोडवेज अफसरों के मुताबिक लालगोपालगंज मार्ग पर बाघसराय के पास देर रात ट्रक में लूट हो गई। सो, सुरक्षा के लिहाज से इस रूट पर बसों का संचालन रोक दिया गया। इसी तरह सुवंसा के पास तीन किमी की दूरी तक सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। सो, इस रूट से भी बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। क्षत्रीय प्रबंधक का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए नए रूट पर बसों का संचालन शुरू किया गया है।