{"_id":"8-33413","slug":"Allahabad-33413-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग करने वालों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैगिंग करने वालों की खैर नहीं
Allahabad
Updated Sat, 24 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया अभी भले ही पूरी न हुई हो लेकिन नव प्रवेशियों को रैगिंग से बचाने की कोशिशें शुरू हो गईं हैं। इविवि प्रशासन ने हर संकाय के लिए अलग-अलग एंटी रैगिंग टीम के गठन के साथ ही सदस्यों के नंबर भी जारी कर दिए हैं। प्राक्टर प्रो. आरके उपाध्याय ने बताया कि विवि में अगर किसी छात्र के साथ रैगिंग होती है तो वह अपने संकाय की टीम के सदस्यों को फोन पर जानकारी दे सकता है। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। प्रो.शबनम हामिद को कला संकाय के साथ ही महिला कॉलेज में भी रैगिंग रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन