फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बाढ़ के पानी में मौत की छलांग

बाढ़ के पानी में मौत की छलांग

Sat, 24 Aug 2013 05:34 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sat, 24 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
झूंसी/हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के कतवारूपुर गांव के पास नाले में आए बाढ़ के पानी में नहाने के चक्कर में शुक्रवार दोपहर एक किशोर की मौत हो गई। विद्यालय से लौटते समय वह दोस्तों के साथ बाढ़ देखने गया था। अचानक नहाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। हादसे की जानकारी होने के बाद भीड़ जुट गई। भारी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। बेटे की मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घरवालों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कतवारूपुर गांव निवासी हृदय तिवारी सूरत में साड़ी की मिल में काम करते हैं। उनके दो बेटों में बड़ा 15 वर्षीय राहुल कोटवां गांव स्थित तिलक इंटर कालेज में ग्यारहवीं का छात्र था। शुक्रवार दोपहर तकरीबन बारह बजे वह दोस्तों के साथ विद्यालय से घर जा रहा था। बताते हैं कि इस दौरान वह गांव के पास नाले तक आई गंगा की बाढ़ देखने चला गया। इस बीच उसने बाढ़ के पानी में नहाने के लिए छलांग लगा दी। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक वह पानी में समा गया। खबर फैलने पर वहां भीड़ जुट गई। काफी प्रयास के बाद उसका शव निकाला जा सका। बेटे की मौत की सूचना पर घरवाले भी रोते-बिलखते पहुंचे। मां इंदो देवी उसका शव देखकर बेहोश हो गई। उसकी दो बहनों और भाई का भी रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed