फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आरक्षण समर्थकों की महापंचायत में शरद यादव होंगे शामिल

आरक्षण समर्थकों की महापंचायत में शरद यादव होंगे शामिल

Mon, 12 Aug 2013 05:34 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 12 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव के समर्थन में शुरू लड़ाई में अब जनता दल युनाइटेड के नेता भी शामिल होते दिख रहे हैं। इलाहाबाद में होने वाली समर्थकों की महापंचायत को स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव संबोधित करेंगे। रविवार को दिल्ली में शरद यादव से मुलाकात के बाद छात्र नेताओं ने बताया कि उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है। महापंचायत 10 सितंबर को संभावित है।
विज्ञापन

आरक्षण का रण अब पूरी तरह से राजनीतिक रूप लेने लगा है। आरक्षण समर्थकों की लड़ाई में अपना दल और इंडियन जस्टिस पार्टी के नेता पहले से शामिल हैं। आंदोलन में शामिल अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल के खिलाफ तो मुकदमा भी लिखा जा चुका है। आंदोलन को और विस्तार देने के क्रम में प्रतियोगियों ने इलाहाबाद में एक महापंचायत की घोषणा की है। इसी के मद्देनजर अजीत यादव, लाला राम सरोज, मुकुंद लाल मौर्या आदि नेताओं का प्रतिनिधिमंडल रविवार को दिल्ली में शरद यादव तथा अन्य नेताओं से मिला। सामाजिक न्याय मोर्चा के संयोजक अजीत यादव ने बताया कि शरद यादव ने 10 सितंबर को इलाहाबाद आने के लिए हामी भरी है। इसलिए उसी दिन महापंचायत की संभावना है। इसकी घोषणा सोमवार को मोर्चा की बैठक के बाद की जाएगी। इसके विपरीत आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव के विरोधी भी पूर्व में कांग्रेस तथा भाजपा नेताओं से मिलकर हस्तक्षेप की मांग कर चुके हैं। ऐसे में यह लड़ाई लंबी खिंचती दिख रही है।
विज्ञापन

जेल में बंद आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव के समर्थक नेताओं के अनशन को डीएम ने झूठा बताया है। छात्र नेताओं चंद्रजीत यादव, मनोज समाजसेवी का कहना है कि दिनेश यादव तथा अन्य छात्र नेता अनशन पर हैं। उनका मेडिकल चेकअप भी किया गया। इसके विपरीत डीएम राजशेखर का कहना है कि सभी छात्र भोजन और नाश्ता कर रहे हैं। कोई अनशन पर नहीं बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed