फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   thief reaching to home via boat

डूबे घरों पर नाव से पहुंच रहे चोर

Mon, 05 Aug 2013 10:22 AM IST
इलाहाबाद
इलाहाबाद Updated Mon, 05 Aug 2013 10:22 AM IST
विज्ञापन
thief reaching to home via boat
इलाहाबाद में शहर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी में डूबे घरों में भी
विज्ञापन
चोरी की घटनाएं हो रही हैं। डूबे घरों के लोग रिश्तेदारों के यहां गए तो चोर नाव से आकर इन मकानों में चोरी कर रहे हैं।

शनिवार और रविवार रात करेली और शिवकुटी के कैलाशपुरी इलाके में नाव से पहुंचे बदमाशों ने घरों में चोरी की कोशिश की।
अगल-बगल के मकानों में छतों पर टिके लोगों ने शोर मचाकर पुलिस को खबर दी तो बदमाश नाव से भाग निकले। करेली इलाके में शनिवार रात चोरी करने पहुंचे बदमाश शोर मचाने पर हड़बड़ी में नाव छोड़कर पानी में कूदकर भाग गए थे।


रविवार रात गोविंदपुर से सटी कैलाशपुरी कॉलोनी में भी नाव से आए चोरों ने एक मकान के ताले तोड़े तो बगल के घरों की छतों पर मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया। फिर पुलिस भी खबर पाकर सायरन बजाते हुए जीप से उधर आई तो बदमाश नाव से सदियाबाद की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed