फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसओ सरायममरेज, धूमनगंज के एसएसआई निलंबित

एसओ सरायममरेज, धूमनगंज के एसएसआई निलंबित

Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। एसएसपी मोहित अग्रवाल ने बुधवार को एसओ सराय ममरेज राजेश कुमार यादव को निलंबित कर दिया। एसओ सरायममरेज क्राइम कंट्रोल में फेल रहे। जंघई लूटकांड और व्यापारी हत्याकांड का खुलासा करने में विफल रहे एसओ को निलंबित किया गया है। इसी प्रकार धूमनगंज थाने के एसएसआई धनंजय वर्मा को भी एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। धूमनगंज में छेड़खानी के मामले पर एसएसआई ने तहरीर बदलवा दी थी। साथ ही दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

एसएसपी मोहित अग्रवाल ने बुधवार को हंडिया सर्किल के हंडिया, उतरांव और सराय ममरेज थानों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान थानेदार राजेश यादव की लापरवाही सामने आई। 25 अपराधियों को बुलाकर पूछताछ करने और उनकी फोटो मुहैया करने को एसएसपी ने कहा था, थानेदार इसमें भी फेल रहे। विवेचनाओं के निस्तारण में भी सराय ममरेज फिसड्डी रहा। कप्तान ने फटकार लगाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। एसएसपी मोहित अग्रवाल के मुताबिक, धूमनगंज थाने के एसएसआई धनंजय वर्मा को भी निलंबित किया गया है। धूमनगंज में एक महिला से छेड़खानी हुई थी। महिला ने तहरीर दी तो धनंजय वर्मा ने तहरीर बदलवा दी। महज धारा 323 के तहत केस दर्ज किया। मामला संज्ञान में आने पर सीओ से जांच कराई गई और दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed