{"_id":"8-28789","slug":"Allahabad-28789-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदा सत्य और सनातन हैं भगवान परशुराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदा सत्य और सनातन हैं भगवान परशुराम
Allahabad
Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। भगवान परशुराम की जयंती पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही शोभायात्राएं निकाली गई। श्रद्घालुओं ने दारागंज गंगा किनारे भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने का भी संकल्प लिया।
भगवान परशुराम जयंती के मौके पर श्री तीर्थराज प्रयाग ब्राह्मण महासभा की ओर से पूजा अर्चना के साथ पूरे सज धज के साथ शोभायात्रा निकाली गई। निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव नरेंद्र गिरी ने पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा की शुरुआत की। शोभा यात्रा निराला चौक से शुरू होकर नागवासुकी, कच्ची सड़क होते हुए निराला चौक पर जाकर समाप्त हुई। इस मौकेपर महासभा अध्यक्ष मधु चकहा ने कहा कि भगवान परशुराम सदा सत्य और सनातन हैं। उन्होंने आमजन को कर्तव्य और सत्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। महामंत्री श्याम सूरत पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम पूरे मानव समाज के लिए अनुकरणीय हैं। महासभा की ओर से दारागंज गंगा किनारे भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने के साथ भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। शोभायात्रा में सांसद कपिलमुनि करवरिया, अरविंद पांडेय, स्वामी महेशानंद जी, सुधीर द्विवेदी, जितेंद्र गौड़ समेत तमाम श्रद्घालु शामिल थे।
दूसरी ओर श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा प्रयाग की ओर से भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनायी गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने शहर के किसी हिस्से में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्था संरक्षक शैलेंद्र कुमार अग्रहरि समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
श्री भट्ट ब्राह्मण सभा की ओर से भी भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनायी गई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए जो कार्य किया वह अनुकरणीय है। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष एके रय, राकेश शर्मा, हरेंद्र प्रताप भट्ट, डॉ. एसपी मिश्र, विनीता, महेंद्र भट्ट, गीता भट्ट समेत संस्था से जुड़े तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।