फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राजकोट से घर लौटते युवक को मार डाला

राजकोट से घर लौटते युवक को मार डाला

Thu, 25 Apr 2013 02:28 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Thu, 25 Apr 2013 02:28 PM IST
विज्ञापन
हनुमानगंज। राजकोट में नौकरी करने वाले 26 वर्षीय संदीप राजभर की भदोही में घर लौटते समय हत्या कर दी गई। ट्रेन में सूरत से रवाना होने के तीसरे दिन उसका शव बुधवार सुबह यहां सरायइनायत इलाके में जीटी रोड पर मिला। सिर पर गहरी चोट थी। सामान गायब था। संदेह है कि ट्रेन से उतरने के बाद बदमाशों ने उसे किसी गाड़ी में बैठाया, फिर लूटपाट के बाद मारकर सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सरायइनायत इलाके में दूल्हापुर गांव के पास जीटी रोड पर लोगों ने युवक की लाश देखी तो थाने में बताया। पुलिस वहां पहुंची। शव का निरीक्षण किया। युवक के सिर पर दो गहरी चोट थी। जख्म ऐसे थे जैसे किसी वजनी औजार से मारा गया हो। जेब की तलाशी लेने पर पुलिस को दो मोबाइल फोन, 30 रुपये, राजकोट से वाराणसी का 21 अप्रैल का ट्रेन टिकट और मतदाता पहचान पत्र मिला। पता चला कि मृतक संदीप राजभर भदोही के बरदहा निवासी महेश राजभर का पुत्र था। पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए संदीप के घर में खबर दी। घंटे भर बाद भाई दिनेश और चाचा कमलेश समेत परिवार के लोग आ गए। संदीप दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई दिनेश शव देेख रोने लगा। उसने बताया कि संदीप गुजरात के राजकोट शहर में नौकरी करता था। उसने 21 को राजकोट से रवाना होने से पहले फोन से बताया था कि वह घर आ रहा है। संदीप की मौत में गहरा रहस्य है। उसे वाराणसी में ट्रेन से उतरकर भदोही जाना था। अनुमान है कि ट्रेन में साथ बैठे बदमाशों ने उसे अपनी गाड़ी से भदोही में घर पहुंचाने का भरोसा देकर इलाहाबाद में ही जंक्शन पर उतार लिया था। फिर उसे रास्ते में गाड़ी में मारने के बाद लाश सड़क पर फेंकी और बैग-्अटैची लूटकर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने हत्या की छानबीन से बचने के चक्कर में वारदात को हादसा कहा मगर परिजन इसे लूट और कत्ल करार दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed