{"_id":"8-26319","slug":"Allahabad-26319-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम कर रहे कर्मचारी, भुगतान ठेकेदार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम कर रहे कर्मचारी, भुगतान ठेकेदार को
Allahabad
Updated Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे के कैरेज एवं वैगेन विभाग के कर्मचारियों ने अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि कैरेज विभाग में कोचों की सफाई धुलाई स्थायी कार्य है, जिस पर ठेकेदार के आदमी लगाए गए हैं, जबकि इस पर सफाई कर्मचारी भर्ती होनी चाहिए। ठेकेदारी में उसका काम भी रेल कर्मियों से कराया जाता है और भुगतान ठेकेदार को होता है। इससे नाराज कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को नार्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन के नेतृत्व में कोचिंग डिपो अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
यहां हुई सभा में यूनियन के मंडल मंत्री आरएन सिंह ने कहा कि डिपो में आर्टिजन कर्मचारियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनसे कोच मेंटेनेंस का काम लेने के बजाए बंगलो, कार्यालयों में काम लिया जाता है। कई बार मांग के बावजूद डिपो में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए टॉयलेट, कपड़े बदलने के रूम सहित अन्य व्यवस्था नहीं की गई। कहा कि दो बार नोटिस देने के बाद भी वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (कैरेज एवं वैगेन) गैर जिम्मेदाराना जवाब दे रहे हैं।
शाखा मंत्री इंद्रपाल ने बताया कि प्रशासन को समस्याओं का समाधान करने के लिए लगभग छह माह का मौका दिया गया लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया। चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय न हुआ तो यूनियन बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगी और प्रतिदिन लंच अवधि में प्रदर्शन किया जाएगा। सभा में सहायक मंडल मंत्री एमके सिंह, पीएन राय, कोषाध्यक्ष संतोष द्विवेदी, बृजेश यादव, आरएन बजर्नी, आरआर सिंह, दीपक वर्मा, शाखा अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, डीवी सिंह, मानिकलाल सिंह, मुख्तार अहमद आदि शामिल थे।