फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   परीक्षा से एक दिन पहले नहीं पहुंचा कॉपी-पेपर

परीक्षा से एक दिन पहले नहीं पहुंचा कॉपी-पेपर

Mon, 11 Mar 2013 03:55 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 11 Mar 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 12 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा आरंभ होने के एक दिन पहले तक जिला मुख्यालय से प्रश्नपत्र के पैकेट केन्द्रों तक नहीं पहुंचे। परीक्षा शुरू होने के सप्ताह भर पहले विद्यालयों में पहुंचने वाली उत्तर पुस्तिकाएं (कॉपी) भी नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन


परीक्षा सामग्री नहीं पहुंचने के बारे में जानकारी के लिए छुट्टी के दिन भी प्रधानाचार्य बोर्ड कार्यालय का चक्कर काटते रहे। प्रदेश के सभी जिलों से यह शिकायत मिल रही है कि बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र गलत भेज दिए गए। इसमें परीक्षार्थी के नाम से लेकर विषय, परीक्षा केन्द्र कई प्रविष्टियां गलत भर दी गई हैं।
विज्ञापन


परीक्षार्थी इसे सुधरवाने के लिए प्रधानाचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक और बोर्ड कार्यालय के पास पहुंचते रहे। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र गलत भेज दिए जाने से परेशानी बनी हुई है। मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से केन्द्र व्यवस्थापक प्रवेश पत्र की गड़बड़ी की शिकायत लेकर मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा से पहले कॉपी नहीं पहुंचने से केन्द्र व्यवस्थापक परेशान हैं। गाजीपुर से आए एक केन्द्र व्यवस्थापक का कहना था कि उनके विद्यालय में अभी तक कॉपी नहीं पहुंची है, ऐसे में परीक्षा के दौरान परेशानी हो सकती है। पंजीकरण फॉर्म से इतर प्रवेश पत्र भेज दिए जाने से बड़ी संख्या में विद्यालयों के प्रधानाचार्य अपनी शिकायत को लेकर परेशान रहे।


बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए लगातार परेशानी दूर की जा रही है। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने मनमाने तरीके से परीक्षा केन्द्र आवंटन का भी बोर्ड के अधिकारियों पर आरोप लगाया है जबकि बोर्ड के सचिव उपेंद्र कुमार का कहना है कि परीक्षा केन्द्र का निर्धारण जिला समिति की रिपोर्ट पर किया गया है। ऐसे में बोर्ड के अधिकारी केन्द्र आवंटन के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed