{"_id":"8-25380","slug":"Allahabad-25380-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की नाव पलटी, 12 लोग बचाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की नाव पलटी, 12 लोग बचाए गए
Allahabad
Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। महाकुंभ मेला में रविवार सुबह संगम पर एक बड़ा हादसा टल गया। संगम पर 12 लोगों को स्नान कराने के बाद सरस्वती घाट की ओर लौट रही सेना की मोटरबोट असंतुलित होकर पलट गई। चीख-पुकार मची तो राष्ट्रीय आपदा राहत बल और जल पुलिस के जवान वहां पहुंच गए। नाव से गिरकर डूब रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रविवार सुबह करीब 9 बजे की बात है। सरस्वती घाट से सेना की मोटरबोट में एक दर्जन महिलाएं-पुरुष संगम पर बने प्लेटफार्म पर स्नान करने गए थे। कुछ देर बाद यह मोटरबोट वापस सरस्वती घाट की ओर चल पड़ी। उस वक्त घाट पर मौजूद रहे लोगों का कहना है कि नाव की स्पीड तेज थी। छिछले पानी में बोट अचानक असंतुलित होकर पलट गई। मोटरबोट पलटी तो उसमें बैठे 12 लोग पानी में गिरकर डूबने-उतराने लगे। वे चीखने लगे। शोर सुनकर एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा राहत बल) की तीन बोट से राहत दस्ते के जवान फौरन वहां पहुंच गए। जल पुलिस की भी टुकड़ी स्टीमर से पहुंच गई। कई मल्लाह भी आ गए। मोटरबोट से गिरकर डूब रहे लोगों को आनन-फानन में बाहर खींच लिया गया। सभी सुरक्षित थे। दूसरी स्टीमर से सभी को वापस सरस्वती घाट ले जाया गया।