{"_id":"8-25113","slug":"Allahabad-25113-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने भी कसी ली कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने भी कसी ली कमर
Allahabad
Updated Sat, 09 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकुंभ नगर। मौनी अमावस्या पर उमड़ने वाली करोड़ों स्नानार्थियों की भीड़ के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। चिकित्सा व्यवस्था प्रभारी महाकुंभ मेजर डॉ.बीपी सिंह ने बताया कि इमरजेंसी टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी एंबुलेंस और चार वाटर एंबुलेंस पर भी चिकित्सा स्टॉफ की तैनाती सुबह से रहेगी। इसके अलावा सभी जोनल हॉस्पिटल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं पहुंचा दी गई हैं। कुंभ मेले में तकरीबन सौ एंबुलेंस सक्रिय हैं। उन्हें भी वायरलेस से जोड़ दिया गया है। भीड़ के साथ ही मेले के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को 12 जोनल अस्पताल और सेंट्रल हॉस्पिटल में दस हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे। 38 मरीजों को भतीो किया गया जबकि पांच को जिला चिकित्सालय भेजा गया। शुक्रवार को मेले में में कुल मरीजों की संख्या भी दो लाख से ज्यादा हो गई।
विज्ञापन