फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   98% of people support boycott of Chinese goods

98 फ़ीसदी लोगों का चीनी सामान के बहिष्कार का समर्थन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
98% of people support boycott of Chinese goods
प्रयागराज। कनफेडेरशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा चलाए जा रहे " भारतीय सामान -हमारा अभिमान" अभियान का समर्थन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में कैट द्वारा चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर हुए सर्वे की भी रिपोर्ट आ गई है। इस सर्वे में 98.8 प्रतिशत लोगों ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का समर्थन किया है। कैट की ओर 19 जून से 27 जून तक सर्वे किया गया। इस सर्वे में प्रयागराज समेत देश के तमाम शहरों के लोगों ने शिरकत की। कुल 9735 लोगों ने सर्वे में भाग लिया। सर्वे में चीन के साथ चल रहे वर्तमान हालात से सम्बन्धित नौ प्रश्न पूछे गए थे ।सभी प्रश्नों के उत्तरों का 90 प्रतिशत से ज्यादा रहा। कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गोयल ने बताया की नौ दिन तक हुए इस ऑनलाइन सर्वे में व्यापारियों, लघु उद्योग, किसान, हॉकर्स, उपभोक्ता, स्वयं उद्यमी, महिला उद्यमी,ग्रहणी,कामकाजी महिलाएं, विद्यार्थी एवं सामाजिक संगठनों के लोगों सहित अनेक वर्गों ने उत्साहपूर्वक सर्वे में भाग लिया। कैट ने देश के सभी राज्यों के लगभग 11 हजार लोगों को सर्वे फॉर्म भेजा जिसमें से 9735 लोगों ने अपनी राय दी । कैट के अनुपम अग्रवाल ने कहा की सर्वे के सभी प्रश्नों के नतीजे के रूप में भारतीय लोगों ने बड़ी संख्या में चीन के खिलाफ अब जोरदार लड़ाई करने पर आम सहमति व्यक्त की। दिनेश केसरवानी ने कहा की सर्वे के नतीजों से कैट को अब और अधिक आक्रामतकता के साथ देश भर में चीनी वस्तुओं के राष्ट्रीय अभियान *\" भारतीय सामान -हमारा अभिमान \"* को चलाया जा सकेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed