{"_id":"5c9d305dbdec22146d7079ea","slug":"91553805405-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए और बीएड परीक्षा की तिथि टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए और बीएड परीक्षा की तिथि टकराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए और बीएड परीक्षा की तिथि टकराई
0 इविवि में बीएससी तृतीय वर्ष हिंदी, उर्दू के परीक्षार्थियों की मुसीबत
0 परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देकर की परीक्षा तिथि बदले जाने की मांग
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय वर्ष हिंदी एवं उर्दू विषय की वार्षिक परीक्षाओं और संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजन की तिथि एवं समय टकरा गए हैं। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देकर 15 अप्रैल को होने वाली वार्षिक परीक्षा टाल दी जाएगी और इसका आयोजन किसी दूसरे दिन किया जाए।
बीए तृतीय वर्ष हिंदी एवं उर्दू विषय की 15 अप्रैल को दो पालियों में परीक्षा होनी है। पहली पाली में सुबह सात से दस बजे तक हिंदी एवं उर्दू द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा है। उसी दिन संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा भी प्रस्तावित है। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से होनी है। बीए तृतीय वर्ष में हिंदी के 300 में 100 विद्यार्थियों और उर्दू के 100 में से 40 विद्यार्थियों ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर रखा है। ऐसे में बीए तृतीय वर्ष हिंदी एवं उर्दू विषय के परीक्षार्थी बीएडए प्रवेश परीक्षा से वंचित हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर इन विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक से मांग की है कि 15 अप्रैल को प्रस्तावित वार्षिक परीक्षा टाल दी जाए ताकि विद्यार्थियों को बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सके। मामले में शुक्रवार को कोई निर्णय लिया जा सकता है।