फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सिलेंडर में आग लगी, भीड़ में फेंक भागा दुकानदार

सिलेंडर में आग लगी, भीड़ में फेंक भागा दुकानदार

Mon, 18 Feb 2019 09:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर में आग लगी, भीड़ में फेंक भागा दुकानदार
मेले में सिलेंडर में लगी आग, भीड़ में फेंककर भागा दुकानदार
विज्ञापन

फोर्ट रोड चौराहे पर मचा हड़कंप, पब्लिक को दूर कर आग बुझाई गई
एसडीएम और सीओ को सौंपी गई जांच, सिलेंडर जब्त किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
कुंभ नगर (प्रयागराज)। मेले में फोर्ट रोड चौराहे के पास सोमवार को बर्गर की रेहड़ी में रखे छोटे सिलेंडर में आग लग गई। इसके बाद दुकानदार भीड़ के बीच में सिलेंडर फेंक भाग निकला। घटना से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने आसपास से लोगों को हटाकर आग पर काबू पाया। सिलेंडर को फायर स्टेशन ले जाया गया जहां, उसकी गैस निकाली गई। घटना की एसडीएम और सीओ को जांच सौंपी गई है। दुकानदार की तलाश की जा रही है।
फोर्ट रोड चौराहे के पास सोमवार को दिन में तीन बजे के लगभग काफी भीड़ थी। वहीं पर एक दुकानदार रेहड़ी पर बर्गर बेच रहा था। अचानक गैस लीकेज से छोटे सिलेंडर में आग लग गई। दुकानदार से जब आग नहीं बुझी तो उसने सड़क पर भीड़ के बीच ही सिलेंडर फेंक दिया। सड़क पर हड़कंप मच गया। लोग चीख पुकार कर भागने लगे। पुलिस वालों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। सीएफओ प्रमोद शर्मा और बाइक सवार फायर मैन पहुंच गए। सबसे पहले लोगों को वहां से हटाया गया। पुलिस की मदद से कुछ देर के लिए रास्ता रोका गया। सिलेंडर में लीकेज से आग लगी थी। आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन, लीकेज खत्म नहीं नहीं हो रही थी। सीएफओ ने रेग्युलेटर बंद करने की कोशिश की लेकिन वह जाम हो गया था। सिलेंडर को फायर स्टेशन ले जाया गया। वहां पर उसकी पूरी गैस निकाली गई। सूचना पर एसडीएम और सीओ समेत तमाम लोग पहुंच गए। दुकानदार की तलाश की गई लेकिन वह रेहड़ी लेकर भाग निकला था। उसके बारे में जानकारी की जा रही है। सीएफओ ने बताया कि सिलेंडर जब्त कर लिया गया है। अज्ञात दुकानदार के खिलाफ एफआईआर लिखाई जाएगी। सिलेंडर को हटाने के बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन


इन्वर्टर में शार्ट सर्किट से आग, टेंट-बाइक जले
कुंभ नगर। मेले में सेक्टर 14 स्थित दंडी स्वामी भार्गव आश्रम में सोमवार की सुबह एक टेंट में आग लग गई। हादसे में टेंट के साथ बाहर खड़ी बाइक भी जल गई। सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि भार्गव आश्रम में एक कल्पवासी टेंट में अवैध रूप से इर्न्वटर चला रहा था। उसी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। फायर वाच टावर से फायर कर्मियों ने धुआं उठता देखा तो टीम भेजी गई। आग पर काबू पा लिया गया लेकिन टेंट पूरी तरह से खाक हो गया था। बाहर खड़ी बाइक भी जल गई। आग आस पास के टेंट में भी पहुंच गई लेकिन लेकिन फायर टीम आग बुझा दी। आग से हजारों रुपये, सामान तथा अन्य सामान खाक हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed