{"_id":"5b523ed64f1c1b51748b6380","slug":"91532116694-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद के रास्ते चलेगी रामायण स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद के रास्ते चलेगी रामायण स्पेशल ट्रेन
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के रास्ते चलेगी रामायण स्पेशल ट्रेन
इलाहाबाद। भगवान राम से जुड़े स्थलों को घुमाने के लिए रामायण दर्शन ट्रेन के रूट में इलाहाबाद भी शामिल है। 14 नवंबर को दिल्ली से चलने वाली यह ट्रेन इलाहाबाद भी आएगी। इलाहाबाद में भी इस ट्रेन के आगमन को लेकर लोगों में खासा क्रेज है। भाजपा नेताओं ने इस ट्रेन के इलाहाबाद आगमन उसके यात्रियों का स्वागत करने की बात कही है।
आईआरसीटीसी की ओर से संचालित रामायण एक्सप्रेस ट्रेन कुल 800 यात्रियों को सफर करवाएगी। इसका किराया 15120 रुपये निर्धारित किया गया है। दिल्ली से रवानगी के बाद यह गाड़ी अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद हनुमानगढ़ी, रामकोट एवं कनक भवन की सैर करवाने के बाद नंदीग्राम, सीतामढ़ी होते हुए नेपाल के जनकपुर जाएगी। वहां से वाराणसी और फिर इलाहाबाद यह ट्रेन आएगी। इलाहाबाद में श्रृंगवेरपुर धाम का लोगों को भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद चित्रकूट, नासिक, हंपी होते हुए ट्रेन रामेश्वरम जाएगी। यहां से एक दूसरी यात्रा विमान से कोलंबों के लिए होगी। पांच रात एवं छह रात के इस पैकेज का किराया 36970 रुपये निर्धारित किया गया है। भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के मुताबिक संबंधित ट्रेन के यात्रियों का इलाहाबाद में स्वागत किया जाएगा।