{"_id":"e767acba8d72974c1f3a58e9ceaabb99","slug":"91-bsc-bcom-95-percent-attendance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी में 91, बीकॉम में 95 फीसदी उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी में 91, बीकॉम में 95 फीसदी उपस्थिति
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Mon, 18 May 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इविवि की सबसे बड़ी बीएससी और बीकॉम प्रवेश परीक्षाएं रविवार को संपन्न हुई। दोनों ही पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के बीच अधिक लड़ाई है। बीएससी के लिए 91 तथा बीकॉम प्रवेश परीक्षा में तकरीबन 95 फीसदी उपस्थिति रही।
विश्वविद्यालय और संघटक कालेजों के बीएससी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सुबह की पाली में हुई प्रवेश परीक्षा में कुल 30200 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 27502 अभ्यर्थी शामिल हुए। बाहर के केंद्रों पर पंजीकृत कुल 11530 में से 10250 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इलाहाबाद में पंजीकृत 18670 में से 17252 परीक्षार्थी शामिल हुए। बरेली में सबसे कम 431 में से 368 परीक्षा में शामिल हुए। लखनऊ में 3291 में से 2921 परीक्षार्थी शामिल हुए। बीएससी प्रवेश परीक्षा का पेपर अपेक्षाकृत कठिन रहा।
बीकॉम में कुल पंजीकृत 10627 में से 10082 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। बाहर के केंद्रों पर कुल पंजीकृत 4041 में से 3788 तथा इलाहाबाद में 6586 में से 6294 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जगदंबा सिंह ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं है। सोमवार को बीपीई, बी.म्यूज, बीएफए, बीएस ग्लोबलाइजेशन पाठ्यक्रमाें प्रवेश परीक्षाएं होंगी।