रेलवे : अग्निशमन यंत्र से लैस होंगे एनसीआर के 891 जनरल कोच, आगजनी रोकने के लइए उठाया ठोस कदम
अगस्त माह में तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के डिब्बे में लाग लगने से कुछ यात्रियों की मौत हो गई थी। जिस कोच में आग लगी थी वह एक प्राइवेट पार्टी कोच था, जो लखनऊ से चला था। बताया गया कि संबंधित कोच में अग्निशमन यंत्र नहीं था, इस वजह से जान माल का ज्यादा नुकसान हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रा के दौरान रेलगाड़ियों में होने वाली आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए उत्तर मध्य रेलवे अपनी ट्रेनों के जनरल कोचों में अग्निशमन यंत्र लगाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। एनसीआर जोन से संचालित तमाम ट्रेनों के कुल 891 कोचों में यह व्यवस्था की जाएगी।
दरअसल, अगस्त माह में तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के डिब्बे में लाग लगने से कुछ यात्रियों की मौत हो गई थी। जिस कोच में आग लगी थी वह एक प्राइवेट पार्टी कोच था, जो लखनऊ से चला था। बताया गया कि संबंधित कोच में अग्निशमन यंत्र नहीं था, इस वजह से जान माल का ज्यादा नुकसान हुआ। इसी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सभी जनरल कोचों में अग्निशमन यंत्र लगाने की तैयारी की है।
अभी ट्रेन में ड्राइवर, गार्ड के अलावा वातानुकूलित कोचों में अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था है। जनरल कोच में आग लगने पर तुरंत अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। अब उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने अपने तीनों मंडलों से चलने वाली सभी ट्रेनों के जनरल कोच में अग्निशमन यंत्र लगाने की तैयारी की है। इसी वित्तीय वर्ष में यह काम शुरू भी हो जाएगा। एनसीआर प्रशासन की तैयारी है कि महाकुंभ मेले के पूर्व जोन से संचालित सभी ट्रेनों के जनरल कोच अग्निशमन यंत्र से लैस कर दिए जाएं।
एनसीआर करता है 152 ट्रेनों का रखरखाव
एनसीआर प्रशासन द्वारा 152 ट्रेनों का रखरखाव किया जाता है। इन सभी ट्रेनों में 891 जनरल कोच हैं। इसमें सर्वाधिक 70 ट्रेनों का रखरखाव प्रयागराज मंडल के जिम्मे है। इसके अलावा आगरा मंडल के जिम्मे 36 और 45 ट्रेनों का रखरखाव झांसी मंडल के जिम्मे है। प्रयागराज की बात करें तो प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर कुल 32 ट्रेनों का रखरखाव होता है।
इन ट्रेनों का होता है संचालन
प्रयागराज एक्सप्रेस, प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस, प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस, प्रयागराज-मेरठ सिटी संगम एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-उधमपुर एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस, प्रयागराज-अंबेडकरनगर एक्सप्रेस, प्रयागराज-चोपन एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस, कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनल-कानपुर, दुर्ग-कानपुर, काठगोदाम-कानपुर, ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस, आगरा-झांसी, लखनऊ-आगरा फोर्ट, रतलाम-आगरा फोर्ट, चंबल एक्सप्रेस आदि।
एनसीआर से संचालित ट्रेनों के जनरल कोच में अग्निशमन यंत्र लगाए जाने हैं। कुल 891 जनरल कोच को इससे लैस करने की तैयारी है। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर