फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आधा दर्जन अपर जिला जजों को मिली प्रोन्नति

आधा दर्जन अपर जिला जजों को मिली प्रोन्नति

Sat, 02 Mar 2019 08:14 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन अपर जिला जजों को मिली प्रोन्नति
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000000

आधा दर्जन अपर जिला
जजों को मिली प्रोन्नति
0 अब जिला जज आवंटित करेंगे क्षेत्राधिकार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने प्रदेश के छह अपर जिला जजों को प्रोन्नति देकर जिला जज बनाया है। इस क्रम में दो दर्जन अपर जिला जजों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है, मगर हाईकोर्ट ने पूर्व की भांति इस बार न्यायिक अधिकारियों को क्षेत्राधिकार आवंटित न करके यह जिम्मेदारी जिला जजों को दे दी है।

महानिबंधक मयंक कुमार जैन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. अशोक कुमार सिंह चतुर्थ को एडीजे प्रथम से प्रोन्नति देकर संभल का जिला जज बनाया गया है। संभल में जिला जज रहे देवीशंकर प्रसाद श्रीवास्तव अब हाईकोर्ट में ओएसडी विजलेंस होंगे। जबकि, अब तक इस पद पर रहे सैय्यद आफताब हुसैन रिजवी को जिला जज हरदोई बनाया गया है। बुलंदशहर में एडीजे प्रथम राहे प्रेमनाथ अब सिद्धार्थनगर के जिला जज होंगे तथा नीलकंठ सहाय को सिद्धार्थनगर से बुलंदशहर और भोपाल सिंह को बुलंदशहर से कामर्शियल कोर्ट मुरादाबाद का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। देवरिया में कार्यरत एडीजे प्रथम गजेंद्र कुमार को जिला जज बलिया बनाया गया है तथा प्रमोद को कुमार को बलिया से कामर्शियल कोर्ट अलीगढ़ का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। इलाहाबाद के एडीजे प्रथम सुरेंद्र सिंह प्रथम को बलरामपुर का जिला जज बनाया गया है। सुर्वेश कुमार अब बलरामपुर के बजाए आजमगढ़ के जिला जज होंगे। जबकि, हसनैन कुरैशी को आजमगढ़ से कामर्शियल कोर्ट फैजाबाद का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आजमगढ़ सर्वेश चंद्र पांडेय को प्रोन्नति देकर जिला जज सीतापुर बनाया गया है। इसी क्रम में हाईकोर्ट ने इलाहाबाद के 23 अपर जिला जजों के क्षेत्राधिकार में परिवर्तन किया है। सूत्रों के मुताबिक इन अपर जिला जजों को क्षेत्राधिकार देने का निर्णय हाईकोर्ट ने स्वयं न लेकर जिला जजों पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed