{"_id":"5b7b25d442c792466c1002aa","slug":"81534797268-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीईटी में बीएड डिग्री धारक भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीईटी में बीएड डिग्री धारक भी शामिल
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटीईटी में बीएड डिग्री
धारक भी शामिल
एनसीटीई ने हाईकोर्ट मेें दिया हलफनामा, तीन दिन में जारी होगी अधिसूचना
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में बीएड डिग्री धारक अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे। एनसीटीई ने इस आशय का हलफनामा हाईकोर्ट में दाखिल कर कहा है कि बीएड डिग्री धारकों को सीटीईटी में शामिल करने की अधिसूचना तीन दिन के भीतर जारी कर दी जाएगी। भानु प्रताप यादव और अन्य लोगों ने सीटीईटी में बीएड डिग्री को भी शामिल करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका पर न्यायमूर्ति डीके सिंह ने सुनवाई की।
कोर्ट ने एनसीटीई से इस संबंध में जवाब मांगा था। एनसीटीई के अधिवक्ता ने कोर्ट को अवगत कराया कि बीएड डिग्री धारकाें को शामिल करने की अधिसूचना तीन दिन के भीतर जारी कर दी जाएगी। सीटीईटी के लिए जारी विज्ञापन में बीएड डिग्री शामिल नहीं थी, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई। कोर्ट ने कहा है कि यदि आवेदन की अंतिम तिथि तक बीएड डिग्री धारक आवेदन करते हैं तो उस पर विचार किया जाए। एनसीटीई के आश्वासन के मद्देनजर हाईकोर्ट ने याचिका निस्तारित कर दी है। एनसीटीई के इस निर्णय से हजारों बीएड डिग्री धारकों को लाभ होगा और वह प्राइमरी टीचर बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे।