फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   केशव ने सीधा संवाद कर चुनाव तैयारी में जुटने को कहा

केशव ने सीधा संवाद कर चुनाव तैयारी में जुटने को कहा

Mon, 08 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
केशव ने सीधा संवाद कर चुनाव तैयारी में जुटने को कहा
कार्यकर्ताओं से बोले केशव, जुट जाएं चुनाव की तैयारी में
विज्ञापन

0 सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम ने मंडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक
0 भाजपा पदाधिकारियों के घर भी गए, स्वामी वासुदेवानंद का लिया आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सरकार के कामकाज के बारे में भाजपाइयों का नजरिया जानने के साथ ही उनकी समस्याएं पूछीं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को फूलपुर उपचुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। डिप्टी सीएम ने महानगर, गंगापार एवं यमुनापार के पदाधिकारियों से कहा कि वह सरकार का प्रतिनिधि बनकर जनता की समस्याएं सुनें और उसे जिम्मेदार अफसरों के समक्ष पहुंचाएं।
रविवार को तयशुदा कार्यक्रम के तहत डिप्टी सीएम को सोरांव एवं गंगापार के कई अन्य इलाकों में जाना था, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम बदल दिया। सर्किट हाउस में ही कार्यकर्ताओं के सामने बैठ गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार का नुमाइंदा है। जनता की समस्या को लेकर कार्यकर्ता अफसरों के पास उसके निस्तारण के लिए जाएं। अगर अफसर न सुनें तो मुझे बताएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान व स्वाभिमान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गंगापार के 20 स्थानों पर राजकीय नलकूप लगाने की स्वीकृति दे दी है। यमुनापार में भी 20 स्थानों पर राजकीय नलकूप लगाने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद के बाद केशव ने मंडल अध्यक्षों से मिलकर फूलपुर उपचुनाव के संबंध में चर्चा की। कहा कि मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता चुनाव तैयारियों में जुट जाए। इस दौरान विधायक विक्रमाजीत मौर्य, संजय गुप्ता, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, रणजीत सिंह, सुबोध सिंह, अशोक चौधरी, पवन श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, श्याम हेला आदि मौजूद रहे। उधर शाम को डिप्टी सीएम आरएसएस के पूर्व सह जिला संचालक शिवनंदन गुप्ता के आवास भी गए। वहां भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने उनका स्वागत किया। इसके पूर्व केशव मौर्य भाजपा की वरिष्ठनेता अनीता सचान और पूर्व विधायक दीपक पटेल के भी घर गए। शाम को अलोपीबाग स्थित आश्रम में वे स्वामी वासुदेवानंद का आर्शीवाद लेने के लिए भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed