{"_id":"5f9c3a12db2bd93ac11b46aa","slug":"8000-crore-investment-in-textile-industry-units-will-provide-employment-to-1-5-lakh-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"वस्त्रोद्योग इकाइयों में 8000 करोड़ निवेश से 1.5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वस्त्रोद्योग इकाइयों में 8000 करोड़ निवेश से 1.5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
Fri, 30 Oct 2020 09:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 30 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के वस्त्रोद्योग सेक्टर ने इन्वेस्टर्स समिट के एमओयू से जुड़ी 55 प्रतिशत से अधिक इकाइयों का क्रियान्वयन करने में सफलता हासिल की है। इनमें करीब 8000 करोड़ रुपये निवेश होगा और डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इसका लाभ प्रयागराज को भी मिलेगा। एमएसएमई एवं स्टार्टअप फोरम उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित ऑनलाइन सम्मेलन की प्रयागराज से अध्यक्षता करते हुए यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि इसके साथ ही प्रदेश में जल्द ही हाईटेक बसों का संचालन होगा। अमेरिकी नागरिक ने 500 हाईटेक बसों को चलाने का प्रस्ताव भी भेज दिया है। जल्द ही इस पर निर्णय होगा।
सम्मेलन में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने 35 देश के करीब 150 अप्रवासी भारतीयों को उत्तर प्रदेश में निवेश का न्योता दिया। इसी क्रम में अमेरिकी नागरिक ने प्रदेश में 500 बसों के संचालन में 250 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव भेजा। लखनऊ से जाकर कनाड़ा में बसे प्रशांत पाठक ने कृषि क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये के निवेश की बात कही।
नाइजीरिया में रहने वाले देवरिया के देवेश मिश्रा ने एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत निर्यात की बात कही। गोरखपुर से न्यूयार्क जाकर बसने वाले केसी मिश्रा ने फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव रखा। वहीं रविंद्र कुलकर्णी ने बताया कि जर्मनी के कई उद्यमी प्रदेश में निवेश के इच्छुक हैं। उन्होंने नियमों के बारे में जानकारी चाही। इस पर सिद्धार्थनाथ सिंह ने मेल से निवेशकों के लिए शुरू की गई्र योजनाओं की जानकारी भेजने की बात कही। इनके अलावा कई अन्य अप्रवासी भारतीयों ने भी प्रदेश में निवेश की इच्छा जताई। सिद्धार्थनाथ सिंह ने अप्रवासी भारतीयों को बताया कि प्रदेश में निवेश की हर बाधा दूर कर ली गई है। 72 घंटे में प्रस्ताव स्वीकृत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में 66 वस्त्रोद्योग इकाइयों की स्थापना के लिए एमओयू हुआ था। इनमें से 39 इकाइयों का विभिन्न स्तर पर कार्य चल रहा है। इनमें से 11 इकाइयों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। इन पर 641 करोड़ रुपये निवेश हुआ है और 2835 लोगों को रोजगार मिला है। 27 एमओयू से जुड़े निवेशक निष्क्रिय हैं। इन्हें क्रियान्वयन से बाहर मान लिया गया है।
मंत्री ने बताया कि 11 अन्य इकाइयों को जमीन उपलब्ध करा दी गई है। इनका काम जल्द शुरू होगा। इन पर 1413 करोड़ रुपये निवेश होगा और करीब 5000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। अगले सप्ताह अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अन्य 5 इकाइयों को जमीन आवंटन पर निर्णय हो जाएगा। इन इकाइयों से करीब 36 करोड़ रुपये निवेश और 670 लोगों को रोजगार मिलेगा। उत्तर प्रदेश डिजाइन संस्थान की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला ने स्वागत तथा एमएसएमई एंड स्टार्टअप फोरम के संस्थापक अध्यक्ष मनोज शाह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव आलोक कुमार, नवनीत सहगल आदि शामिल हुए।