{"_id":"6700880228b6d0caf704b037","slug":"730-lakhs-were-withdrawn-from-the-account-by-stealing-cheques-four-including-deputy-manager-arrested-allahabad-news-c-3-1-ald1052-471517-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चेक चोरी कर खाते से निकाले 7.30 लाख, डिप्टी मैनेजर समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चेक चोरी कर खाते से निकाले 7.30 लाख, डिप्टी मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
जंघई डिप्टी बैंक मैनेजर समेत चार गिरफ्तार, कब्जे से बरामद पैसे।अमर उजाला
सरायममरेज पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में आईसीआईसीआई बैंक के डिप्टी मैनेजर बलराम यादव समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बलराम ने खाताधारक का चेक चोरी कर 7.30 लाख रुपये सहयोगियों विशाल यादव, गौरव सिंह और शाश्वत सिंह को ट्रांसफर कर दिए। चारों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
डीसीपी गंगापार कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सोरों बाजार, जंघई निवासी राजेश कुमार केसरवानी ने शिकायत में बताया था कि फूलपुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में उनका खाता है।
बैंक के डिप्टी मैनेजर को अपना चेकबुक दिया था। इस दौरान एक चेक उन्होंने अपने पास रख लिया। बाद में पता चला कि खाते से 7.30 लाख रुपये का ट्रांजक्शन हुआ है। पूछताछ में पता चला कि डिप्टी मैनेजर ने चेक चोरी करने के बाद अपने सहयोगियों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने ग्राम मकनपुर मोड़ थाना भदोही निवासी विशाल यादव, शेरपुर कुपलहां भदोही निवासी गौरव सिंह उर्फ चंकी और शेरपुर कुपलहां निवासी शाश्वत सिंह उर्फ तन्नू को को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 6.03 लाख रुपये, एटीएम कार्ड और 1.26 लाख रुपये की चेन बरामद हुई है।