फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अब ऑनलाइन जमा होगा अग्रिम पंजीकरण शुल्क

अब ऑनलाइन जमा होगा अग्रिम पंजीकरण शुल्क

Mon, 21 Aug 2017 08:31 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
अब ऑनलाइन जमा होगा अग्रिम पंजीकरण शुल्क
अब ऑनलाइन जमा होगा अग्रिम पंजीकरण, परीक्षा शुल्क की रकम
विज्ञापन

जारी हुआ शासनादेश, माध्यमिक शिक्षा निदेशक को व्यवस्था तत्काल लागू करने का निर्देश
वर्तमान में जारी कक्षा नौ एवं 11 के अग्रिम पंजीकरण, हाईस्कूल, इंटर परीक्षा शुल्क की रकम ऑनलाइन होगी जमा

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का शुल्क समेत अन्य तरह के शुल्क अब सिर्फ ऑनलाइन जमा होंगे। इसके लिए कोषागार निदेशालय ने rajkosh.up.nic.in वेबसाइट भी प्रांरभ कर दी है। इस संबंध में उप सचिव शासन संतोष कुमार रावत ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को इस व्यवस्था को तत्काल लागू कराने के लिए भी कहा है। यानी 20 वर्तमान में जारी कक्षा नौ एवं 11 के अग्रिम पंजीकरण तथा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शुल्क की रकम विद्यालयों को कोषागार में ऑनलाइन जमा करनी होगी।
अभी तक परिषद द्वारा विविध कार्यों जैसे कक्षा नौ एवं 11 के विद्यार्थियों का पंजीकरण, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा, मान्यता, अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र, स्क्रूटनी आदि कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क परिषद के निर्धारित मद में कोषागार में ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमा कराए जाते हैं। पंजीकरण एवं परीक्षाओं से संबंधित जमा शुल्क के ट्रेजरी चालान को कोषागार से सत्यापित कराने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक को दी गई है। सत्यापन का काम पूरी तरह मैनुअल होने के कारण व्यावहारिक रूप से इनका सत्यापन संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

ऐेसे में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने और काम में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शासन ने शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क, अग्रिम पंजीकरण शुल्क एवं अन्य विविध सभी प्रकार के शुल्क कोषागार की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed