फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   6994 left railway ntpc recruitment exam

रेलवे एनटीपीसी एग्जाम: 6994 अभ्यर्थी ने छोड़ी परीक्षा, दोनों पारियों में 50 फीसदी से अधिक रही उपस्थिति

Tue, 29 Dec 2020 10:16 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Dec 2020 10:16 PM IST
सार

  • 6994 अभ्यर्थी ने छोड़ी परीक्षा
  • दोनों पारियों में 7881-7881 अभ्यर्थी थे पंजीकृत 
  • प्रयागराज में 13 केंद्रों पर हुई परीक्षा 

विज्ञापन
6994 left railway ntpc recruitment exam
Exam Shimla - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षा में दूसरे दिन 6994 अभ्यर्थी अनुपस्थिति रहे। दोनों ही पारियों में 7881-7881 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से पहली पारी में 55.20 तथा दूसरी में 56.06 प्रतिशत उपस्थिति रही। परीक्षा तीन राज्यों के 10 जिलों में हुई। प्रयागराज में 13 केंद्रों पर परीक्षा हुई।

विज्ञापन


बता दें कि रेलवे की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के पहले चरण की परीक्षा तीन केंद्रों पर सोमवार से शुरू हुई। दो पालियों में 724 परीक्षार्थियों को बुलाया गया था, जिसमें 506 ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा 13 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी गणित के कठिन सवालों में उलझे रहे, जबकि सामान्य ज्ञान के प्रश्न उन्हें सरल लगे। रेलवे बोर्ड भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी के तहत चल टिकट परीक्षक, स्टेशन मास्टर, गार्ड, क्लर्क आदि के एक लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसके लिए देश भर में 1.25 करोड़ परीक्षार्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


यह परीक्षा कई चरणों में होगी। पहले चरण में 23 लाख परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसमें प्रयागराज रेलवे भर्ती बोर्ड को 1.55 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी कराने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए झांसी समेत दस शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 4099 पदों के लिए फैसला होगा। सोमवार से यह परीक्षा शुरू हो गई, जो 13 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी में मनु विहार सिविल लाइंस स्थित एप्टेक कंप्यूटर सेंटर, मिशन कंपाउंड गेट के निकट राज स्टेट व बड़ागांव के बचावली स्थित ज्ञानस्थली महाविद्यालय में केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में क्रमश: 118,128 व 116 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। सोमवार को दो पालियों में सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक व दोपहर तीन बजे से शाम 4.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। डेढ़ घंटे में 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने थे। मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के निर्देश पर गठित फ्लाइंग स्क्वाएड ने परीक्षा केंद्रों पर जांच की। परीक्षार्थियों से परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले पहुंचने के लिए कहा गया है।

दीपक श्रीवास ने कहा कि हर विषय से प्रश्न पूछे गए थे। गणित के कठिन सवाल पूछे गए थे, जिनको हल करने में ज्यादा वक्त लग गया। वहीं दीप्ति गुप्ता ने कहा कि ज्यामिति के ज्यादा प्रश्न पूछे गए थे। सभी सवालों में सूत्रों का खेल था, जिनको सूत्र ध्यान थे, उनके लिए पेपर सरल था। दूसरी तरफ दीक्षा तिवारी का कहना है कि केंद्र सरकार की सुकन्या जैसी योजनाओं के बारे में भी सवाल पूछे गए थे। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। शिवांगी का कहना है कि पढ़ने वाले परीक्षार्थियों के लिए पेपर कठिन नहीं था। अधिकांश प्रश्नों के सही जवाब आ गए थे। ज्यादा मुश्किल नहीं हुई।


यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र

झांसी में तीन, आगरा में आठ, मथुरा में दो, देहरादून में छह, रुड़की में तीन, प्रयागराज में 13, कानपुर में 10, मुरादाबाद व अलीगढ़ में एक- एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed