फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69000 teachers recruitment got new dispute

69000 शिक्षक भर्ती में मनमानी का आरोप

Thu, 15 Oct 2020 01:23 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
69000 teachers recruitment got new dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में 31277 पदों को भरने में न्याय मोर्चा ने बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। न्याय मोर्चा ने आजाद पार्क में प्रदर्शन के साथ ही भर्ती में हुई अनियमितता के खिलाफ आगे के आंदोलन की रणनीति तय की। युवाओं ने कहा कि सरकार जल्दबाजी में नियुक्ति पत्र बांट रही है। ऐसे में हजारों प्रतिभाशाली छात्रों को नौकरी पाने से वंचित होना पड़ रहा है। न्याय मोर्चा के संयोजक सुनील मौर्य ने कहा कि इस भर्ती में आरक्षण के मानकों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन


इसी भर्ती को लेकर कई लोग जेल में हैं, पूरे मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक कई मामले लंबित हैं। इसके बाद भी प्रदेश सरकार मनमाने तरीके से भर्ती करने पर आमादा है। न्याय मोर्चा के सदस्य प्रदीप ओबामा ने कहा कि पूरी प्रक्रिया अस्पष्ट है अधिक नंबर पाकर भी नौकरी न पाने वाले निराश हैं। प्रदर्शन में सुरेंद्र कुमार, कृष्णकुमार, विकास यादव, अनेुराग यादव, जीतेन्द्र कुमार, राम अवन, अनिल कुमार, स्वाभिमान मोर्चा के संयोजक डॉ आरपी गौतम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed