फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69000 teachers recruitment case prayagraj news allahabad

69000 शिक्षक भर्ती मामलाः धांधली के सात आरोपियों पर होगी कुर्की की कार्रवाई

Sun, 20 Sep 2020 06:13 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
69000 teachers recruitment case prayagraj news allahabad
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। 69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली मामले के सात आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ जल्द ही कुर्की की कार्रवाई शुरू करेगी। यह लंबे समय से फरार चल रहे हैं। इनके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी है लेकिन फिर भी यह पकड़ से दूर हैं। एसटीएफ अफसरों का कहना है कि कोर्ट खुलते ही इस संबंध में अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती परीक्षा मामले सरगना केएल पटेल समेत 15 आरेापी अब तक जेल भेजे जा चुके हैं। एक नामजद आरोपी मायापति दुबे को अग्रिम जमानत मिल गई है। बता दें कि विवेचना स्थानांतरित होने के बाद एसटीएफ ने नकल माफिया चंद्रमा यादव व दुर्गेेश सिंह को भी वांछित किया था। यही नहीं विवेचना के दौरान पांच अन्य लोगों के बारे में पता चला जो किसी न किसी रूप में गिरोह के लिए काम करते हैं। इनमें अरविंद पटेल, शिवदीप पटेल, संदीप पटेल, सत्यम पटेल व शैलेश पटेल शामिल हैं। सत्यम जहां सरगना केएल पटेल का भतीजा है वहीं शैलेश उसका साला है।
विज्ञापन


यह दोनों सरगना के दाहिने हाथ के तौर पर काम करते हैं जबकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाला संदीप सॉल्वर है। इसके अलावा अरविंद व शिवदीप कैंडिडेट खोजने का काम करते हैं। एसटीएफ अफसरों का कहना है कि जल्द ही कोर्ट में इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू करने के लिए अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed