फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69000 teacher recruitment: list released to fill 36,590 posts of teachers

69000 शिक्षक भर्ती : अध्यापकों के 36,590 पदों को भरने के लिए सूची जारी 

Mon, 30 Nov 2020 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
69000 teacher recruitment: list released to fill 36,590 posts of teachers
शिक्षक भर्ती

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय विद्यालयों के लिए 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में 31277 पदों पर भर्ती के बाद शेष 36590 पदों को भरने के लिए अनंतिम सूची जारी कर दी है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 31 मई को 67867 पदों नियुक्ति के लिए जिला आवंटन सूची जारी की गई थी। 

विज्ञापन

शिक्षामित्रों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के पर 67867 पदों में से 31277 पदों को सरकार ने सितंबर-अक्तूबर में इन पदों पर नियुक्ति पूरी कर ली है।
विज्ञापन


अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से शेष 36590 पदों को भरने की अनुमति मिलने के बाद सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए दो से चार दिसंबर के बीच काउंसलिंग की तिथि तय की है। काउंसलिंग में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों को मूल आवेदन से मिलाकर नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग के आवश्यक अभिलेख- काउंसलिंग में अभ्यर्थी सभी शैक्षिक अभिलेखों की दो सेट में स्व प्रमाणित छाया प्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पदनाम से आवेदन शुल्क (सामान्य, ओबीसी के लिए 500, एससी-एसटी के लिए 200 एवं विकलांग के लिए नि:शुल्क) का बैंकड्राफ्ट लेकर शामिल होंगे। काउंसलिंग में 100 रुपये के नोटरी शपथपत्र पर इस आशय की घोषणा करनी होगी कि ऑनलाइन आवेदन में भरी सभी सूचनाएं सही हैं।

69000 teacher recruitment: list released to fill 36,590 posts of teachers
teacher - फोटो : अमर उजाला

एनआईसी एक दिसंबर को जारी करेगा चयन, जिला आवंटन सूची

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि एनआईसी की ओर से अभ्यर्थियों के चयन एवं जनपद आवंटन की सूची एक दिसंबर को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट  upbasiceduboard.gov.in  पर जाकर एक दिसंबर को पूरी सूची देख सकते हैं। सचिव ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों को वही जिले आवंटित किए जाएंगे जो उन्हें 31 मई को जारी सूची में आवंटित किए गए थे। 

69000 teacher recruitment: list released to fill 36,590 posts of teachers
teacher

नहीं मांगेंगे अंतर्जनपदीय स्थानांतरण

जनपद में नियुक्ति के उपरांत अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग नहीं करेंगे। सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि शिक्षामित्रों को उनके कार्य अनुभव के लिए दिए जा रहे 25 अंक के भारांक के संबंध में ज्ञात कर लिया जाए कि वह परिषदीय विद्यालयों में काम करने की शर्त को पूरी करते हैं कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed