{"_id":"60d8a84f8ebc3edfe35791f5","slug":"69000-teacher-recruitment-information-about-pregnant-women-candidates-will-have-to-be-given-separately","type":"story","status":"publish","title_hn":"69000 शिक्षक भर्ती : गर्भवती महिला अभ्यर्थियों के बारे में अलग से देनी होगी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69000 शिक्षक भर्ती : गर्भवती महिला अभ्यर्थियों के बारे में अलग से देनी होगी सूचना
Sun, 27 Jun 2021 10:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:03 PM IST
सार
- 69 हजार शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग आज से, सचिव ने जारी किए दिशा-निर्देश
- अस्पताल में भर्ती अभ्यर्थियों के बारे में भी परिषद को कराया जाएगा अवगत
विज्ञापन
शिक्षिका
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के दौरान गर्भवती महिला अभ्यर्थियों और अस्पताल में भर्ती अभ्यर्थियों की सूची अलग से तैयार कर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद को उपलब्ध कराई जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख परीक्षण (काउंसलिंग) की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होने जा रही है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने 28 एवं 29 जून को आयोजित होने जा रही काउंसलिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों और सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जारी पत्र में कहा गया है कि चयन/जनपद आवंटन सूची में शामिल अभ्यर्थी, विशेषकर गर्भवती महिलाएं अथवा अस्पताल में भर्ती अभ्यर्थियों के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर परिषद को अवगत कराया जाएगा। यह भी कहा गया है कि अभिलेखों के परीक्षण के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता के नाम का मिलान परिषद द्वारा एनआईसी से प्राप्त जनपदवार श्रेणीवार चयन/जनपद आवंटन सूची से कर लिया जाए और दोनों सूची (वेबसाइट पर प्रकाशित सूची एवं परिषद द्वारा एनआईसी से प्राप्त एक्सेल शीट) में नाम होने की स्थिति में ही काउंसलिंग में प्रतिभाग कराया जाए।
सचिव ने यह भी कहा है कि काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों का मिलान उनके आधार पहचान पत्र से भी किया जाए, ताकि कोई फर्जी अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल न हो सके। अनंतिम चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच में समिति द्वारा नियुक्ति के लिए अर्ह पाए जाने पर अभ्यर्थियों से नियुक्ति पत्र निर्गत होने की तिथि से सात दिनों के अंदर स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्राप्त कर लिया जाए। नियुक्ति पत्र निर्गत करने की तिथि के बारे में अलग से जानकारी दी जाएगी। सचिव ने निर्देश दिए हैं कि काउंसलिंग के लिए निर्धारित तिथि को सभी औपचारिकताएं बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से पूर्ण की जाएंगी। कोविड-11 के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सभी के लिए मास्क अनिवार्य होगा।