{"_id":"5ec01d8796c32513976eb8aa","slug":"69000-teacher-recruitment-basic-education-council-sought-online-application-for-assistant-teacher-recruitment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"69000 शिक्षक भर्तीः बेसिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन आवेदन मांगा, आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी यहां मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69000 शिक्षक भर्तीः बेसिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन आवेदन मांगा, आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी यहां मिलेगी
Sat, 16 May 2020 10:37 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 May 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में नियुक्ति के लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए सभी 75 जिलों का विकल्प भरेंगे। परिषद की ओर से सभी जिलों में विकल्प भरने का नियम पहली बार लागू किया गया है। इससे पहले 68500 शिक्षक भर्ती में बेसिक शिक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों के मनपसंद जिलों का विकल्प भरने को कहा गया था।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार 18 मई से छह जून तक वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in पर खाली पदों का विवरण उपलब्ध होगा। सफल अभ्यर्थी 18 से 26 मई की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कहा गया कि अभ्यर्थी 75 जिलों में विकल्प भरें और अपने गुणांक, भारांक एवं वरीयता तथा निर्धारित जिले में तीन से छह जून 2020 के बीच होने वाली काउंसलिंग में भाग लें। सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि काउंसलिंग में भाग लेने का यह मतलब नहीं है कि नियुक्ति के पात्र हैं।
विज्ञापन
teacher
- फोटो : social media
शैक्षिक एवं प्रशिक्षण योग्यताओं के सत्यापन के बाद अभ्यर्थी को आवंटित जिले में नियुक्ति दी जाएगी। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों के मूल अभिलेख, उसके दो प्रमाणित सेट स्व प्रमाणित छायाप्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पदनाम से निर्धारित आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी के लिए 500, एससी-एसटी के लिए 200 का बैंकड्राफ्ट लेकर काउंसलिंग में भाग लेंगे जबकि विकलांगों के लिए कोई शुल्क नहीं लगाया गया है। अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in को लगातार देखते रहें, जिससे उन्हें शिक्षक भर्ती की जानकारी मिलती रहे।