फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69000 Assistant Teacher Recruitment: Third Counseling to fill the vacant posts

69000 सहायक अध्यापक भर्ती: खाली पदों को भरने के लिए होगी तीसरी काउंसलिंग

Fri, 08 Jan 2021 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Jan 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
69000 Assistant Teacher Recruitment: Third Counseling to fill the vacant posts
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty
69000 सहायक अध्यापक भर्ती में तीसरी काउंसलिंग की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दो काउंसलिंग के बाद शिक्षक भर्ती के खाली पदों को भरने के लिए जल्द ही तीसरी काउंसलिंग कराई जाएगी। शुक्रवार को यह आश्वासन राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) के निरीक्षण को आए स्कूल महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने दिया। निरीक्षण के दौरान मिलने आए सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि खाली पदों को भरने के लिए तीसरी काउंसलिंग के लिए जल्द घोषाणा होगी।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में महानिदेशक ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों में विसंगति के चलते नियुक्ति नहीं मिल पाई है, वह सूची प्रदेश भर से उनके कार्यालय पहुंच गई है। जल्द ही उस पर निर्णय लेने के बाद खाली पदों को भरने के लिए एक और काउंसलिंग कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती में कोई पद खाली नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिक्षक भर्ती में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र और ऑनलाइन आवेदन में अलग-अलग जानकारी भरी गई है। इन अभ्यर्थियों के बारे संबंधित जिले के बीएसए ने जानकारी उन्हें भेज दी है। इन आवेदन पत्रों पर निर्णय लेने के बाद खाली पदों को भरने के लिए एक और काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग अभ्यर्थियों से मिलकर सुनेंगे उनकी बात

69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण की विसंगति पर 14 दिसंबर से लगातार बेसिक शिक्षा परिषद पर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों की बावत पूछे जाने पर विजय किरन आनंद ने कहा कि वह शनिवार को इन अभ्यर्थियों से मिलकर उनकी मांग सीधे सुनेंगे। चार अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल और उसमें एक के बीमार होने की खबर पर उन्होंने कहा कि वह अनावश्यक इस ठंड में अपने को परेशानी में डाल रहे हैं, उनकी मांग पर नियम संगत विचार हो रहा है। उन्होंने दिव्यांग अभ्यर्थियों की ओर से श्रवण ह्रास एवं दृष्टिहीन अभ्यर्थियों के आरक्षण को शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांगों को देने की मांग को नियम विरूद्घ बताया।

सीमैट को शिक्षकों, अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए नोडल सेंटर के रूप में विकसित करेंगे

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने शुक्रवार को राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान को प्रदेश भर के शिक्षकों, अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए नोडल सेंटर के रूप में विकसित करने की बात कही। संस्थान में मानव संसाधन एवं दूूसरी आवश्यकताओं को पूरी करने की बात कही। उन्होंने निदेशक सीमैट संजय सिन्हा से इस बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी। उनका कहना था कि इस संस्थान के जरिए हम बेसिक शिक्षा में किए जा रहे परिवर्तन से शिक्षकों, अधिकारियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। दीक्षा एप, प्रेरणा एप सहित दूसरे ऑनलाइन कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए सीमैट को आदर्श केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। 

किराए के जर्जर भवन में चल रहे विद्यालय सरकारी विद्यालयों सिफ्ट किए जाएंगे

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने कहा कि किराए के जर्जर एवं संसाधन विहीन भवनों में चल रहे विद्यालयों को पास के सरकारी भवन वाले विद्यालय में सिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर आगे की कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जहां सरकारी विद्यालय नहीं होगा, वहां पर जिलाधिकारी किराए पर ही दूसरे भवन की व्यवस्था करेंगे। इन भवनों में संसाधन की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के विद्यालयों में संसाधन की कमी दूर की जाएगी।

टीईटी आजीवन मान्य किए जाने का प्रस्ताव एनसीटीई से नहीं मिला

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आजीवन मान्य किए जाने के सवाल पर उन्होंने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी से इस बारे में जानकारी लेने के बाद बताया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद(एनसीटीई) की ओर से जो प्रस्ताव पास किया गया था, उसे राज्यों को अभी तक नहीं भेजा गया है। ऐसे में अब तय हो गया है कि यूपीटीईटी 2020 को आजीवन मान्य नहीं किया जा सकेगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से यूपीटीईटी 2020 को सात मार्च 2021 को कराने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया है। ऐसे में अब तय है कि आवेदन की घोषणा से पहले इस मुद्दे पर फैसला लेना मुश्किल होगा। टीईटी के आजीवन मान्य किए जाने की बात पर विजय किरन आनंद ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो शिक्षक पात्रता परीक्षा में भीड़ कम होगी। महानिदेशक ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद कार्यालय में संसाधन बढाए जाने एवं कम अभ्यर्थियों वाली परीक्षा को खत्म करने का सुझाव दिया।

अंतर्जनपदीय तबादले के बाद आकांक्षी जिले में तबादले की तैयारी

महानिदेशक ने कहा कि अंतर्जनपदीय तबादले को लेकर प्रदेश भर से शिकायत को देखते हुए प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद 10 आकांक्षी जिलों में शिक्षकों का तबादला किए जाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि अंतर्जनपदीय तबादले वाले शिक्षकों का रिलीविंग आदेश अगले सप्ताह जारी हो जाएगा। इस आदेश में रिलीविंग से लेकर बीएसए के यहा रिपोर्ट करने का पूरा कार्यक्रम होगा।

फरवरी, मार्च में नहीं होगी बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की कोई परीक्षा

महानिदेशक ने कहा कि फरवरी, मार्च में माघ मेला एवं मार्च में पंचायत चुनाव को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद की कोई भी परीक्षा इस दौरान नहीं कराई जाएगी। मार्च के बाद परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed