फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   67 women sent to jail for sending obscene messages

67 महिलाओं को अश्लील मैसेज करने वाले को जेल भेजा 

Wed, 30 Jun 2021 08:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Jun 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
67 women sent to jail for sending obscene messages
arrest - फोटो : istock
धूमनगंज के चक मुंडेरा से गिरफ्तार विनोद कुमार को बुधवार को जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ 67 महिलाओं ने विमेन पावर लाइन 1090 पर शिकायत की थी। विनोद ने सभी को अश्लील मैसेज भेजा था। जांच में यह भी पता चला है कि उसने सोशल मीडिया पर भी एकाउंट बना रखा था। उससे भी वह महिलाओं को परेशान करता था। 
विज्ञापन


चक मुंडेरा का रहने वाला विनोद कुमार श्रीवास्तव ट्रैवल कंपनी में गाड़ी चालक है। उसने लड़कियों को परेशान करने के लिए फर्जी पहचान पत्र पर कई सिम खरीदे थे। उन्हीं के माध्यम से वह लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजता था। वह इतना निडर हो गया था कि धीरे धीरे वह अश्लील क्लिप भी भेजने लगा। लड़कियां लगातार उसकी शिकायत 1090 पर कर रहीं थीं। वहां से भी जब विनोद को फोन किया जाता तो वह नंबर बदल देता।
विज्ञापन


प्रयागराज समेत एक दर्जन जिलों की लड़कियों ने विनोद के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। मंगलवार को उसे चक मुंडेरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर धूमनगंज अनुपम शर्मा ने बताया कि विनोद को बुधवार को जेल भेज दिया गया। उसके सोशल मीडिया एकाउंट को भी चेक किया जा रहा है। उसने स्वीकार किया है कि कई सोशल मीडिया एकाउंट से भी उसने लड़कियों को मैसेज भेजे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed