प्रोफेसर, ब्रांच मैनेजर, विजिलेंस ऑफिसर रेलवे सहित 67 नए संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना ने शनिवार को सैदाबाद स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर, रेलवे के विजिलेंस ऑफिसर, पीएनबी के ब्रांच मैनेजर सहित 67 नए लोगों को अपनी चपेट में लिया। इससे जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 27802 पहुंच गई है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की।
उधर, सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक संक्रमित लोगों के मुकाबले अब तक 26686 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शनिवार को 35 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इसमें 24 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। जबकि, 11 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसमें 10 लोग स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से और एक व्यक्ति को निजी चिकित्सालय से रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई है। फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 749 हैं।
डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक इसमें संगम पैलेस स्थित पीएनबी के ब्रांच मैनेजर, दीन दयाल उपाध्याय के प्रोफेसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, रेलवे के विजिंलेंस ऑफिसर, हाईकोर्ट के अधिवक्ता, इलाहाबाद विश्वविद्यालय वित्त विभाग के वरिष्ठ सहायक संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को कई दिनों के बाद कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।