{"_id":"5c61b5b2bdec224a611c165b","slug":"61549907378-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.34 लाख परीक्षार्थियों की अग्निपरीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.34 लाख परीक्षार्थियों की अग्निपरीक्षा आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हाईस्कूल 71,582 और इंटरमीडिएट के 62,952 के परीक्षार्थियों की मंगलवार को अग्नि परीक्षा है। हाईस्कूल में हिंदी में फेल होने वाले परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में नहीं शामिल हो पाएंगे, इसलिए हिंदी में पास होना अनिवार्य है। जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए इस वर्ष की परीक्षा चुनौती बनी हुई है।
यूपी बोर्ड की सबसे बड़ी परीक्षा मंगलवार को है। पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। हाईस्कूल में 71,582 और इंटरमीडिएट में 62,952 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। हाईस्कूल में तीन विषयों में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलता है। इससे अधिकांश बच्चे दूसरी बार की परीक्षा में पास हो जाते हैं। मगर, हिंदी में पास होना अनिवार्य किया गया है। अगर कोई परीक्षार्थी हिंदी में फेल होता है, तो वह कंपॉर्टमेंट परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता है। ऐसी दशा में हिंदी विषय में पास होना आवश्यक है। मंगलवार को बड़ी परीक्षा होने के कारण जिला प्रशासन ने नकलचियों पर लगाम लगाने की पूरी तैयारी कर ली है।