फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बंगलूरू के लिए सीधी उड़ान आज से

बंगलूरू के लिए सीधी उड़ान आज से

Wed, 14 Nov 2018 08:11 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
बंगलूरू के लिए सीधी उड़ान आज से
बंगलुरू के लिए आज से सीधी उड़ान
विज्ञापन

0 एयरबस से महज 2.20 घंटे में संगम नगरी से पहुुंचेंगे बंगलुरू
0 मंत्री नंदी करेंगे इंडिगो की सेवा का शुभारंभ, 90 फीसदी से ज्यादा सीटें फुल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इंतजार की घड़ी खत्म। संगम नगरी से बृहस्पतिवार को बंगलुरू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसका शुभारंभ सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी करेंगे। विमान कंपनी इंडिगो की इस सेवा को शहरियों ने हाथोंहाथ लिया है। 15 नवंबर को पहले सफर के लिए प्रयागराज से बंगलुरू के लिए 90 फीसदी से ज्यादा सीटें भी भर गई हैं। महज 2.20 घंटे में इंडिगो का यह विमान प्रयागराज के बम्हरौली एयरपोर्ट से केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट बंगलुरू पहुंच जाएगा।
प्रयागराज से बंगलुरू के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने के साथ ही संगम नगरी का बृहस्पतिवार से देश के छह शहरों से सीधा हवाई संपर्क भी हो जाएगा। अभी वर्तमान में जेट एयरवेज की लखनऊ, पटना, इंदौर और नागपुर के लिए सीधी उड़ान है। इसके अलावा एयर इंडिया की सीधी फ्लाइट भी दिल्ली के लिए चल रही है। अब इसी क्रम में 15 नवंबर से बंगलुरू के लिए भी सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी। मंगलवार को छोड़कर बंगलुरू के लिए प्रयागराज से हर रोज विमान उपलब्ध होगा। इंडिगो की ओर से बंगलुरू के लिए 180 सीट वाली एयरबस चलाई जा रही है। इसके पूर्व प्रयागराज से जो विमान संचालित हो रहे हैं वे सभी एटीआर श्रेणी के हैं। उसमें 60 से 70 सीटें ही हैं। 15 नवंबर को प्रयागराज से बंगलुरू के पहले सफर के लिए फ्लेक्सी फेयर 9,195 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि इसकी शुरुआत 3337 रुपये से हुई थी। 16 नवंबर का फ्लेक्सी फेयर 12,588 रुपये तक पहुंच गया है। उधर बंगलुरू से प्रयागराज के बीच 15 नवंबर का फ्लेक्सी फेयर 7589 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

इंडिगो की होगी 49वीं घरेलू सेवा
0 प्रयागराज से बंगलुरू के बीच इंडिगो की यह 49 वीं घरेलू सेवा रहेगी। बंगलूरू के बाद इंडिगो मुंबई और कोलकाता के लिए भी सेवा विमान सेवा शुरू करेगी। इस वर्ष के आखिर तक इंडिगो की ओर से रायपुर, पुणे, भुवनेश्वर, भोपाल, देहरादून, गोरखपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज -बंगलुरू फ्लाइट की समय सारिणी
फ्लाइट नंबर कहां से कहां तक प्रस्थान-आगमन समय
6 ई 5998 बंगलुरू-प्रयागराज अपराह्न 1.30-शाम 4.10 बजे
6 ई 5997 प्रयागराज-बंगलुरू शाम 4.40-शाम 7.00 बजे
0000000000000000
ये कंपनियां कराएंगी प्रयागराज से हवाई सफर
जेट एयरवेज : लखनऊ, पटना, नागपुर, इंदौर (सभी फ्लाइट शुरू)
इंडिगो : बंगलुरू (आज से), भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, देहरादून, गोरखपुर, कोलकाता, पुणे, रायपुर।
जूम एयर : कोलकाता, दिल्ली।
टर्बो एविएशन : लखनऊ।
एयर इंडिया : दिल्ली (नियमित हो रहा है संचालन)
000000000000000
आरसीएस स्कीम में यूपी के नौ एयरपोर्ट का हुआ चयन
0 सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का कहना है कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत दूसरे दौर की बिडिंग में यूपी के नौ एयरपोर्ट एवं 22 एयर रूट का चयन हुआ है। इसमें प्रयागराज से 13 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होनी है। जेट एयरवेज पहले ही प्रयागराज से लखनऊ, पटना, नागपुर और इंदौर के बीच हवाई सेवा शुरू कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed