फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सीबीआई मुख्यालय भेजे गए एक ट्रक अ भिलेख

सीबीआई मुख्यालय भेजे गए एक ट्रक अ भिलेख

Tue, 09 Oct 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई मुख्यालय भेजे गए एक ट्रक अ भिलेख
सीबीआई ने आयोग की भर्ती
विज्ञापन

परीक्षाओं के अभिलेख मंगाए
0 एपीएस परीक्षा-2010 से जुड़े कई दस्तावेज भी जांच एजेंसी के हवाले
0 एक ट्रक में भरकर भेजे गए अभिलेख, बड़ी कार्रवाई की तैयारी में सीबीआई
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई किसी बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। एपीएस परीक्षा-2010 की जांच का रास्ता साफ होने होने के बाद सीबीआई ने आयोग से एपीएस समेत कई परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेख और फाइलें तलब की हैं। इन अभिलेखों को एक ट्रक में भरकर सीबीआई मुख्यालय भेज दिया गया। लखनऊ में सीबीआई की टीम ने अभिलेख और फाइलें अपने कब्जे में ले लीं। अब ये अभिलेख दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय भेजे जाएंगे।
सीबीआई को अब तक पीसीएस-2015 और पीसीएस-2011 की परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले चुके हैं। जांच एजेंसी इनसे संबंधित ज्यादातर दस्तावेज भी जब्त कर चुकी है। इस बीच सीबीआई को अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा-2010 में भी धांधली को लेकर महत्वपूर्ण सुराग मिले। वे इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि एपीएस-2010 में चयनित तकरीबन 90 फीसदी अभ्यर्थी ऐसे हैं जो आयोग या शासन स्तर के किसी अफसर के करीबी रिश्तेदार हैं। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई को एक ट्रक भरकर जो अभिलेख भेजे गए हैं, उनमें से अधिकतर दस्तावेज इसी परीक्षा से संबंधित हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक शासन स्तर पर बैठे कुछ अफसर नहीं चाहते थे कि सीबीआई एपीएस परीक्षा-2010 की जांच करे और इसी वजह से जांच संबंधित फाइल कई दिनों तक लटकाकर रखी गई। ऐसे में मुख्यमंत्री को सीधे हस्तक्षेप करना पड़ा और फिर गृह विभाग की ओर से जांच के लिए प्रस्ताव केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को भेजा गया। लंबी प्रक्रिया के बाद इस परीक्षा की सीबीआई जांच का रास्ता साफ हो चुका है और दस्तावेज अब सीबीआई के कब्जे हैं। सूत्रों का कहना जो अभिलेख मंगाए गए हैं, उनमें राजस्व निरीक्षक परीक्षा-2014 से संबंधित कुछ दस्तावेज हैं और प्रशासनिक भवन की कई महत्वपूर्ण फाइलें भी हैं। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की ओर से तलब किए गए दस्तावेजों को एक ट्रक पर लादकर लखनऊ भेजा गया। आयोग के कुछ आला अधिकारी खुद दस्तावेज लेकर लखनऊ पहुंचे और वहां इसे सीबीआई के हवाले कर दिया। लखनऊ से दस्तावेज दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed