{"_id":"5b43bba54f1c1b84468b58b6","slug":"61531165605-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि भारद्वाज प्रतिमा के लिए नगर निगम नहीं देगा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि भारद्वाज प्रतिमा के लिए नगर निगम नहीं देगा जमीन
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारद्वाज प्रतिमा के लिए बालसन चौराहे पर नहीं है जमीन
-नगर निगम में नामकरण समिति की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा
-झूलेलाल नगर का नाम फिर लूकरगंज करने का प्रस्ताव खारिज
- स्वीकृत सड़कों पर लगेंगे नाम के पत्थर और दिशा सूचक
इलाहाबाद। नगर निगम के पास महर्षि भारद्वाज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए बालसन चौराहे पर भूमि नहीं है। दस फीट के चबूतरे पर 51 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने के लिए कोई निजी भूमि उपलब्ध कराता है तो निगम प्रशासन इसकी अनुमति देगा। इसके लिए प्रस्तावकों को हाईकोर्ट से निर्देश और कुंभ मेला प्राधिकरण, कमिश्नर की स्वीकृति लेनी होगी। वहीं झूले लाल नगर का नाम फिर से लूकरगंज नहीं किया जाएगा।
ये निर्णय सोमवार को नगर निगम में नामकरण समिति की पहली बैठक मेेें लिए गए। अध्यक्षता करते हुए महापौर अभिलाषा गुप्ता ने नगर आयुक्त अविनाश सिंह और सदस्यों के समक्ष नामकरण के कुल दस प्रस्ताव रखे। निर्णय लिया गया कि अब तक सदन में जिन सड़कों-गलियों, पार्कों का नामकरण किया है, वहां पत्थर दिशा सूचक लगाए जाएं। इस बारे में जनकार्य विभाग और सचिव परिषद पीके मिश्रा को निर्देशित किया गया। बैठक में बालसन चौराहे पर सुंदरीकरण के कार्य होने से महर्षि भारद्वाज प्रतिमा की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर सहमति नहीं बनी। तय किया गया कि टीपी नगर स्थित सैनिक पार्क में सैनिक की प्रतिकात्मक प्रतिमा लगाई जाएगी। वहीं शास्त्रीनगर इसी नाम से जाना जाएगा। अब तक इसे सदियापुर के तहत जोड़ा जाता है।
बैठक में पानी टंकी, बलुआघाट चौराहा और नीमसराय का नाम बदलने पर सहमति नहीं बनी। नीम सराय का नाम जनाव अच्छन करने पर उनके स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने का प्रमाण मांगा गया है। दरियाबाद में एक सड़क का नाम बदलने का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। वहीं महिला ग्राम का नाम रमाबाई करने पर सहमति बनी। बख्तियारी मोहल्ले का नाम पूर्व पार्षद निसार अहमद के नाम करने के लिए उनके बारे में जानकारी मांगी गई है। सभी प्रस्ताव सदन की बैठक में रखे जाएंगे।