फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   भगवान श्रीहरि विष्णु से मांगेंगे आरोग्यता का वर

भगवान श्रीहरि विष्णु से मांगेंगे आरोग्यता का वर

Sat, 28 Oct 2017 08:26 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
भगवान श्रीहरि विष्णु से मांगेंगे आरोग्यता का वर
भगवान श्रीहरि विष्णु से मांगेंगे आरोग्यता का वर
विज्ञापन

0 अक्षय नवमी आज, आंवला के वृक्ष तले बनाए, खाएंगे भोजन
0 भारद्वाज आश्रम और मिंटो पार्क में उमड़ेगा लोगों का रेला
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी रविवार को भगवान श्रीहरि विष्णु का पूजन अर्चन किया जाएगा। लोग आंवले के वृक्ष का पूजन, परिक्रमा, दान और परिजनों के साथ आंवले के वृक्ष तले भोजन करेंगे। भारद्वाज आश्रम में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। आश्रम परिसर में मेला भी लगेगा, जिसमें घर-गृहस्थी से जुड़ी वस्तुएं और बच्चों के खेल-खिलौने भी रहेंगे।
दारागंज स्थित भगवान वेणीमाधव मंदिर समेत शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिरों में भगवान विष्णु का पूजन अर्चन होगा। भगवान का पीले रंग के फूलों से शृंगार किया जाएगा। बलुआघाट स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दामोदर स्वरूप का पूजन एवं यमुना तट पर दीपदान होगा। आचार्य अविनाश राय के मुताबिक नवमी तिथि शनिवार की दोपहर 12.58 बजे से आरंभ हो रही है जो रविवार की दोपहर 12:07 बजे तक रहेगी। अक्षय नवमी का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:04 बजे तक है।
विज्ञापन


इसी दिन आरंभ हुआ था द्वापर युग
मनकामेश्वर मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी के अनुसार कार्तिक मास के देवता भगवान श्रीहरि विष्णु हैं। इस दिन यमुना में स्नान, दीपदान, पूजन के साथ भगवान श्रीहरि विष्णु का पूजन अर्चन विशेष पुण्यदायी है। पुराणों के अनुसार इस दिन द्वापर युग की शुरुआत हुई थी और भगवती लक्ष्मी ने भगवान विष्णु की परिक्रमा की थी। अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष का पूजन, परिक्रमा, दान और आंवले के वृक्ष के तले ब्राह्मणों एवं परिजनों को भोजन कराने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। आंवले के वृक्ष तले भोजन करने से आरोग्यता मिलती है। वहीं सोना-चांदी आदि खरीदने से परिवार में सुख समृद्धि की बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भव्य रोशनी और रंगारंग कार्यक्रम
श्री भरत मिलाप कमेटी कर्नलगंज की ओर से रविवार को भरत मिलाप एवं अक्षय नवमी मेला आयोजित होगा। कर्नलगंज मुख्य चौराहे पर भरत मिलाप एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कटरा रामलीला कमेटी के महामंत्री गोपाल बाबू जायसवाल के मुताबिक कर्नलगंज में बिजली की आकर्षक सजावट होगी। समिति के अध्यक्ष रवींद्र कुमार पाल के मुताबिक भारद्वाज आश्रम से शाम सात बजे भगवान राम, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, भरत, सीता, हनुमान जी की भव्य शोभा चौकी निकाली जाएगी। जो आनंद भवन, कर्नलगंज चौराहा, थाना चौराहा, कटरा, नेतराम चौराहा, सब्जी मंडी होते हुए कर्नलगंज मुख्य चौराहे पहुंचेगी, जहां पर भरत मिलाप लीला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed