{"_id":"595fb7ee4f1c1b47698b45df","slug":"61499445230-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में नौ अपर न्यायाधीशों को दिनाई गई पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट में नौ अपर न्यायाधीशों को दिनाई गई पद की शपथ
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट में नवनियुक्त नौ अपर न्यायाधीशों को शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी जज उच्च न्यायिक सेवा कैडर के हैं। शपथ ग्रहण मुख्य न्यायाधीश कक्ष में सादे समारोह में हुआ। इस दौरान मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और वरिष्ठ न्यायमूर्ति अरुण टंडन सहित सभी न्यायमूर्तिगण, बार के पदाधिकारी, अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
शपथ लेने वाले न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति अखिलेश चंद्र शर्मा, न्यायमूर्ति कृष्णा सिंह, न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा, न्यायमूर्ति महबूब अली, न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय, न्यायमूर्ति अनिरुद्ध सिंह, न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह, न्यायमूर्ति इफाकत अली खान और न्यायमूर्ति उमेश चंद्र त्रिपाठी शामिल हैं। इसके साथ हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश को मिलाकर जजों की संख्या 91 हो गई है।