फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   59 prisoners in high school and 45 in intermediate passed the exam, came from jail and gave the exam

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में 95.16, इंटर में 69.23 प्रतिशत जेल बंदी उत्तीर्ण, जेल से आकर दी थी परीक्षा

Tue, 25 Apr 2023 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 08:11 PM IST
सार

सबसे अधिक गाजियाबाद में 17 पंजीकृत बंदी में से 13 ने परीक्षा दी। इनमें से 11 उत्तीर्ण रहे। लखनऊ में आठ में से छह, आगरा एवं बरेली में सभी चार, मैनपुरी में चार में से तीन, बुलंदशहर में तीन में से दो, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, बिजनौर, उन्नाव में एक, हरदोई में पांच में दो, रायबरेली में सभी दो, वाराणसी में पांच में से चार उत्तीर्ण रहे।

विज्ञापन
59 prisoners in high school and 45 in intermediate passed the exam, came from jail and gave the exam
कैदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल बंदियों का परिणाम 69.23 फीसदी रहा। प्रदेश में कुल 90 बंदियों ने इंटरमीडिएट का फार्म भरा था। इनमें से 65 बंदी परीक्षा में शामिल हुए और 45 ने सफलता हासिल की। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल पंजीकृत 79 में से 62 बंदी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 59 उत्तीर्ण रहे।

विज्ञापन


सबसे अधिक गाजियाबाद में 17 पंजीकृत बंदी में से 13 ने परीक्षा दी। इनमें से 11 उत्तीर्ण रहे। लखनऊ में आठ में से छह, आगरा एवं बरेली में सभी चार, मैनपुरी में चार में से तीन, बुलंदशहर में तीन में से दो, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, बिजनौर, उन्नाव में एक, हरदोई में पांच में दो, रायबरेली में सभी दो, वाराणसी में पांच में से चार उत्तीर्ण रहे। मुरादाबाद में पांच, रामपुर एवं फर्रुखाबाद में एक, कानपुर नगर में तीन बंदी परीक्षा में शामिल हुए लेकिन फेल हो गए।
विज्ञापन

 

हाईस्कूल की परीक्षा में बंदियों का रिजल्ट 95.16 फीसदी रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल पंजीकृत 79 में से 62 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 59 उत्तीर्ण रहे। हरदोई में पंजीकृत 12 में से 11 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से नौ उत्तीर्ण रहे। गाजियाबाद में कुल पंजीकृत 12 में से आठ परीक्षा में शामिल हुए और सभी उत्तीर्ण रहे।

आगरा में दो, फिरोजाबाद में छह, मैनपुरी में एक, एटा में एक, बुलंदशहर में पांच, मेरठ में तीन, सहारनपुर में दो, मुरादाबाद में दो, बिजनौर में एक, रामपुर में तीन, बरेली में दो, लखनऊ में पांच, वाराणसी में एक, कानपुर नगर एवं प्रयागराज में दो-दो बंदी परीक्षा में शामिल हुए और सभी उत्तीर्ण रहे। शाहजहांपुर में पांच में चार उत्तीर्ण रहे।

 

जिले की मेरिट लिस्ट में निजी विद्यालयों का दबदबा

जिले की मेरिट लिस्ट में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 81 बच्चों के नाम हैं, जिसमें 77 बच्चे निजी विद्यालयों के हैं। बच्चा राम यादव इंटर कालेज के चार परीक्षार्थियों के नाम मेरिट लिस्ट में हैं। संस्थागत में सीएवी इंटर कालेज, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कालेज व सोरांव इंटर कालेज के ही नाम सूची में शामिल हैं।

कुछ निजी विद्यालय ऐसे भी हैं जहां तीन से चार बच्चों के नाम जिले की मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। इसमें ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कालेज सिविल लाइंस, ज्वाला देवी इंटर कालेज रसूलाबाद, रानी रेवती देवी इंटर कालेज, बृज बिहारी सहाय, बच्चा राम यादव इंटर कालेज भुलई का पुरा, जगलाल जगत बहादुर पटेल इंटरमीडिएट कालेज, एसपी सिंह आईसी नैनी, सरोज विद्याशंकर इंटर कालेज में एक से अधिक परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है।

कई निजी स्कूल ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। इसमें बच्चा राम यादव इंटर कालेज का नाम सबसे आगे है। इस विद्यालय के चार परीक्षार्थियों के नाम मेरिट लिस्ट में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed