{"_id":"5e517c658ebc3ef3e5162b8c","slug":"56-caught-cheating-in-up-board-english-test-allahabad-news-ald2692336159","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड अंग्रेजी की परीक्षा में नकल करते 56 पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड अंग्रेजी की परीक्षा में नकल करते 56 पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की ओर से शनिवार को हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 56 नकलची पकड़ गए। बोर्ड परीक्षा में अब तक 170 छात्रों को नकल के आरोप में पकड़ा जा चुका है। अंग्रेजी की परीक्षा में एक केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। बोर्ड परीक्षा में अब तक तीन केंद्र व्यवस्थापकों एवं तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया जा चुका है। बोर्ड की ओर से अब तक 53 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
बोर्ड की ओर से मिली सूचना के अनुसार हाईस्कूल 2798850 परीक्षार्थियों में 12371 और इंटर 382522 परीक्षार्थियों में 902 ने परीक्षा छोड़ दी। बोर्ड परीक्षा में चौथे दिन पहली पाली में अंग्रेजी के साथ सैन्य विज्ञान की परीक्षा थी, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान एवं व्यापारिक संगठन की परीक्षा हुई। सूचना में 22 फरवरी को 26 दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी, एक केंद्र व्यवस्थापक एवं एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बोर्ड परीक्षा में 20 फरवरी को पूर्वांचल के कुछ जिलों में पेपर आउट होने की सूचना के बाद अधिकारी तेजी में आए और 28 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई।
500 की नकली नोट में छुपाई थी चिट
जिले में परीक्षा के दौरान शनिवार को मांडा के राजाराम यादव इंटर कॉलेज केंद्र पर पहली पाली में एक परीक्षार्थी पकड़ा गया, जो 500 रुपये की नौ नकली नोट के बीच चिट लेकर अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। पूरे केंद्र पर छात्र की ओर से नकल का नया तरीका पूरे दिन चर्चा में रहा। जिले में पहली पाली में अंग्रेजी की परीक्षा में 10361 और दूसरी पाली में गृह विज्ञान की परीक्षा में 652 कुल मिलाकर 11013 ने परीक्षा छोड़ दी।