फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   53 bicycles distributed on Akhilesh Yadav's birthday

Prayagraj News: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 53 साइकिलें बांटीं

Thu, 02 Jul 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 02 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
53 bicycles distributed on Akhilesh Yadav's birthday
श्रीनाथ बाबा मंदिर सिरसा में हवन पूजन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपा
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बुधवार को 53वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान 53 पाउंड का केक काटा गया और 53 साइकिलें वितरित की गईं।
विज्ञापन

विधानसभा सदस्य डॉ. मान सिंह ने कहा कि साइकिल वितरण गरीबों की प्रगति का जरिया बनेगा। सपा नेता आदिल हमजा ने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठित होने का आह्वान किया। पीसीसी सदस्य आशीष पांडेय ने भाजपा सरकार को हटाने की बात कही। संचालन संजय सरोज ने किया।
इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष गंगा पार अनिल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप कुमार यादव, दूधनाथ पटेल, संगम लाल मौर्या, राजेश सरोज, शशि प्रकाश पटेल, अरविंद केसरवानी, लाल पासी, अरविंद कुमार केसरवानी आदि रहे। इधर, मेजा में अधिवक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। मौके पर बार एसोसिएशन मेजा के पूर्व अध्यक्ष देवानंद सिंह, बैजनाथ यादव, अनिल यादव, महेंद्र यादव, चन्द्रमणि शुक्ल, जीतेंद्र गुप्ता, विनोद सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

कोरांव में रक्तदान कर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

कोरांव/प्रतापपुर/सिरसा।
सपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। मौके पर सोमदत्त सिंह पटेल, रवींद्र जैसल जाटव, राजेश पांडेय, पवन सोनकर, विनय सोनकर, अजीत सिंह पटेल, रामानुज यादव, अजय कुशवाहा, दिनेश पटेल, मंगल देव कोल आदि शामिल रहे। इधर, प्रतापपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने डीजे के साथ रैली निकाल अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर भीम यादव, राजबहादुर यादव, नन्हे विश्वकर्मा आदि रहे। इधर, सिरसा में बिरहा से कलाकारों ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, कृष्णमूर्ति सिंह यादव, डॉ. रविशंकर पांडेय, पप्पू यादव, सुरेश कुमार यादव, रामसागर यादव उर्फ मुखिया यादव, महेश राज यादव, बृजेश यादव, प्रेम शंकर पटेल, जयशंकर भारतीया आदि रहे। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने श्रीनाथ मंदिर में हवन पूजन किया।

श्रीनाथ बाबा मंदिर सिरसा में हवन पूजन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपा

श्रीनाथ बाबा मंदिर सिरसा में हवन पूजन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed