फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   53 absconding prize crooks beating the long hand of the law, three lady don in the wanted list

कानून के लंबे हाथ को भी मात दे रहे 53 फरार इनामी बदमाश, वांटेड लिस्ट में तीन लेडी डॉन भी

Mon, 01 Feb 2021 12:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Feb 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
53 absconding prize crooks beating the long hand of the law, three lady don in the wanted list
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला
कहावत है कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं, लेकिन कई अपराधी ऐसे भी हैं जो गिरफ्त में नहीं आ पा रहे हैं। जिले में 53 ऐसे इनामी अपराधी हैं जो काफी वक्त से पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। वर्षों से फरार ये अपराधी तमाम कवायदों के बाद भी नहीं पकड़े जा सके हैं। 
विज्ञापन


मुकदमों में नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट, कुर्की की कार्रवाई की जाती है, यदि इसके बावजूद वे पकड़ में नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ इनाम घोषित कराया जाता है। स्थानीय पुलिस से लेकर एसओजी के तेजतर्रार पुलिसकर्मियों को भी इन्हें पकड़ने के लिए लगाया जाता है। लेकिन जिले में 53 ऐसे भी इनामी हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए की गई हर कवायद अब तक नाकाफी साबित हुई है। इन पर दो हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक का इनाम घोषित है। इस सूची में 2011 से लेकर 2018 तक के इनामी अपराधी शामिल हैं। इन पर धोखाधड़ी से लेकर हत्या, लूट, रंगदारी, चोरी, डकैती तक के मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन

53 absconding prize crooks beating the long hand of the law, three lady don in the wanted list
Lady criminal

वांटेड लिस्ट में तीन ‘लेडी डॉन’ भी

लंबे समय से पुलिस को छका रहे कुल 53 इनामियों में तीन ‘लेडी डॉन‘ भी शामिल हैं। इनमें से एक शिखा श्रीवास्तव जार्जटाउन थाने के मुकदमे में 13 साल से वांछित है, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। इसी तरह दूसरी रिया उर्फ शीला महिला थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित है जो 11 साल से फरार है। एक अन्य माधुरी देवी निवासी हथिगवां प्रतापगढ़ है। 

53 absconding prize crooks beating the long hand of the law, three lady don in the wanted list
अपराधी - फोटो : अमर उजाला

झारखंड, असम तक के अपराधी 

फरार चल रहे इनामियों में न सिर्फ प्रदेश बल्कि दूसरे राज्यों के भी अपराधी शामिल हैं, जो यहां अपराध कर फरार हो गए और अब तक पकड़ से दूर हैं। झारखंड के राजमहल, साहबगंज निवासी मुख्तार व असम के मोदीपुर, इंग्लिश रोड का खलील शेख दो ऐसे ही अपराधी हैं। इस सूची में अतीक अहमद के करीबी इमरान का भी नाम शामिल है। 
 
  • सिर्फ प्रयागराज ही नहीं, जोन के सभी फरार इनामियों की सूची बनवाई गई है। इनके गृह जनपदों की पुलिस को भी पत्र भेजकर सूचना दे दी गई है। साथ ही अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं। - प्रेमप्रकाश, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed