फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   52 new Covid - 19 positives including three advocates In prayagraj, two dead

Prayagraj Corona Update: तीन अधिवक्ताओं समेत 52 नए कोविड पॉजिटिव, दो की मौत

Sun, 27 Dec 2020 11:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
52 new Covid - 19 positives including three advocates In prayagraj, two dead
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण का आंकड़ा फिर कम हो रहा है। रविवार को तीन अधिवक्ताओं समेत 52 नए लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। 102 लोगों ने कोरोना को मात दी। नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय के मुताबिक रविवार को दिन भर में 4912 लोगों की कोविड जांच की गई। 52 संक्रमितों में तीन अधिवक्ता, सैदाबाद प्राइमरी स्कूल की एक टीचर और रोडवेड में तैनात एक कंडक्टर भी शामिल हैं।

विज्ञापन

52 new Covid - 19 positives including three advocates In prayagraj, two dead
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स

जिले में जिले में दो संक्रमितों की मौत के साथ कोरोना से अब तक 371 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं कुल 28279 लोग संक्रमित हो चुके हैं। रविवार को 14 लोग विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इसके साथ ही अब तक अस्पतालों से 6813 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी तक 88 समेत 20392 लोग होम आइसोलेशन में कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 703 पर आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

52 new Covid - 19 positives including three advocates In prayagraj, two dead
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

टीकाकरण को प्रशिक्षण पूरा, अब कोल्ड चेन की तैयारी

कोरोना टीकाकरण के लिए टास्क फोर्स का ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण रविवार को पूरा हो गया। अब मुख्यालय स्तर से वैक्सीनेशन सेंटरों तक कोल्ड चेन बनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड वैक्सीनेशन की गाइड लाइन के तहत मुख्य टीका भंडार में कोल्ड चेन बनाए रखने के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। वैक्सीनेशन सेंटरो के साथ वहां तक टीकों को सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है। नोडल कोविड वैक्सीन डॉ राहुल सिंह के मुताबिक कोविड टीकाकरण और भंडारण की व्यवस्थाओं को तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा। अब तैयारियां परीक्षण स्तर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed