{"_id":"5ca226afbdec22140f0766d4","slug":"51554130607-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म रामजन्म भूमि के प्रसारण पर रोक को याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म रामजन्म भूमि के प्रसारण पर रोक को याचिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म रामजन्मभूमि के प्रसारण पर रोक के लिए याचिका
0 हाईकोर्ट में 15 अप्रैल को होगी सुनवाई
प्रयागराज। फिल्म रामजन्मभूमि के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने इस मामले में सरकार से जानकारी मांगते हुए याचिका 15 अप्रैल को सुनवाई हेतु प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। फैजाबाद के हुसैन अख्तर की याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ सुनवाई कर रही है।
याचिका में कहा गया कि लोकसभा चुनाव के दौरान फिल्म का प्रसारण होने से जनभावनाएं भड़केंगी और मतदाता प्रभावित होंगे। रामजन्म भूमि फिल्म में बाबरी मस्जिद को तोड़ते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा इस्लाम में हलाला की भी चर्चा की गई है। यह मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। फिल्म में बाबरी मस्जिद पर केसरिया ध्वज फहराते हुए दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखने से ही तनाव बढ़ रहा है, इसलिए इसके प्रसारण की अनुमति नहीं दी जा सकती है।