प्रयागराज : बाहुबली अतीक के पुत्र असद समेत फरार शूटरों पर 50-50 हजार का इनाम, शासन से भी घोषित होगा इनाम
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने सोमवार को पुलिस लाइन में बताया कि एनकाउंटर में मारे गए बदमाश अरबाज पर भी 50 हजार रुपये का इनाम था। इसके अलावा शूटआउट में शामिल अन्य सभी बदमाशों पर भी 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक के बेटे असद समेत फरार शूटरों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया है। कमिश्नर ने बताया कि इन आरोपियों पर एडीसीपी और डीसीपी ने अलग अलग इनाम की घोषणा की है। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने सोमवार को पुलिस लाइन में बताया कि एनकाउंटर में मारे गए बदमाश अरबाज पर भी 50 हजार रुपये का इनाम था। इसके अलावा शूटआउट में शामिल अन्य सभी बदमाशों पर भी 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
अब तक शूटरों में असद के अलावा गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान के नाम सामने आए हैं। साफ है कि इन लोगों पर इनाम घोषित हुआ है, हालांकि कमिश्नर ने किसी का नाम या इनाम की राशि नहीं बताई थी। उनका कहना है कि जल्द ही नाम और इनाम की राशि के बारे में घोषणा की जाएगी। उनका कहना है कि शासन भी शूटरों पर जल्द इनाम घोषित करेगा। संस्तुति की जा रही है।
हत्या में प्रयुक्त कार एक रेस्टोरेंट मालिक की ?
धूमनगंज शूटआउट में प्रयुक्त हुई सफेद रंग की क्रेटा कार एक रेस्टोरेंट मालिक की है। सिविल लाइंस के बेहद मशहूर रेस्टोरेंट में से एक इस रेस्टोरेंट का मालिक फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। इंजन और चेचिस नंबर से कार मालिक के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस की एक टीम को कार मालिक की तलाश में लगाया गया है। उमेश पाल की हत्या में सफेद रंग की क्रेटा कार का प्रयोग किया गया था। इसी कार को चला रहे अरबाज को पुलिस ने आज एनकाउंटर में ढेर कर दिया। हत्या में प्रयुक्त कार पुलिस ने चकिया में अतीक के घर के पास से बरामद की थी। उस पर नंबर प्लेट नहीं थी।
कार बरामदगी के बाद पुलिस ने इंजन और चेचिस नंबर से मालिक का पता लगाया तो अधिकारी हैरान रह गए। क्रेटा कार सिविल लाइंस स्थित एक मशहूर रेस्टोरेंट मालिक की निकली। रेस्टोरेंट मालिक को भी अतीक का गुर्गा माना जाता है। करेली के रहने वाला यह रेस्टोरेंट मालिक अपने घर से फरार है। अब पुलिस की एक टीम उसके पीछे लगाई गई है। रेस्टोरेंट मालिक के करीबियों की भी खोजबीन की जा रही है। उसका मोबाइल बंद है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेस्टोरेंट मालिक अतीक गिरोह का ही सक्रिय सदस्य है। पुलिस उसके खिलाफ पहले भी कार्रवाई कर चुकी है।