फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   5 hours over burial of dead body in Phulpur, measurement took place amidst heavy force

Prayagraj : फूलपुर में शव दफनाने को लेकर पांच घंटे तक चला हंगामा, भारी फोर्स के बीच हुई पैमाइश

Wed, 27 Mar 2024 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 07:24 PM IST
सार

फूलपुर कोतवाली के इफको पुलिस चौकी क्षेत्र के कनौजा खुर्द गांव के रहने वाले अनिल कुमार की पत्नी सरिता देवी 32 की बीमारी के चलते मौत हो गई। बुधवार सुबह शव दफनाने के लिए गांव के पूर्वी छोर पर परिजन कब्र खोदना शुरू किया तो पड़ोसी गांव हैबतपुर जो हंडिया तहसील की सीमा का गांव है।

विज्ञापन
5 hours over burial of dead body in Phulpur, measurement took place amidst heavy force
शव दफनाने को लेकर दो पक्ष हुए आमने सामने। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवाहिता का शव दफनाने को लेकर बुधवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कब्र खोदी जाने लगी। पड़ोसी गांव के लोगों ने यह कहते हुए शव दफनाने से मना कर दिया कि यह जमीन उनके गांव की है। इसे लेकर दो गांवों के लोग आमने-सामने हो गए। करीब 5 घंटे तक चले हंगामे के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश कराई गई तब जाकर सीमा विवाद समाप्त हो सका और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन






विज्ञापन





फूलपुर कोतवाली के इफको पुलिस चौकी क्षेत्र के कनौजा खुर्द गांव के रहने वाले अनिल कुमार की पत्नी सरिता देवी 32 की बीमारी के चलते मौत हो गई। बुधवार सुबह शव दफनाने के लिए गांव के पूर्वी छोर पर परिजन कब्र खोदना शुरू किया तो पड़ोसी गांव हैबतपुर जो हंडिया तहसील की सीमा का गांव है। प्रधान समेत गांव के लोगों ने यह कहते हुए कब्र खोदने से मना कर दिया कि उनके गांव के शमशान की भूमि है। वहीं मृतका के परिजन व ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने फूलपुर तहसील के कनौजा खुर्द गांव की भूमि होने का दावा करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ा तो इफको पुलिस चौकी इंचार्ज चंदन सरोज मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। उधर सूचना पर नायब तहसीलदार हंडिया के साथ ही हल्का लेखपाल व राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन दोनों गांव के लोगों को काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानें। जिससे सुबह से लेकर शाम करीब 3 बजे तक दोनों गांव के लोगों के बीच कहासुनी और हंगामे का दौर चलता रहा।

उधर राजस्व टीम ने सीमांकन किया तो कनौजा खुर्द गांव के शमशान की भूमि करीब 5 विश्वा निकली। शेष भूमि हैबतपुर गांव की रही। फिलहाल करीब 5 घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन ने किसी तरह मामला शांत कराया।

शव लेकर झूंसी चले गए गुस्साए परिजन, गंगा किनारे किया अंतिम संस्कार 

दो गांवों के सीमा पर स्थित शमशान की भूमि में शव दफनाने के मामले में पुलिस प्रशासन के पहुंचने के बाद भी हो रही देरी से गुस्साएं मृतक विवाहिता के परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए झूंसी के छतनाग घाट लेकर चले गए और गंगा नदी के किनारे शाम करीब 5 बजे के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर पुलिस-प्रशासन विवादित शमशान भूमि की पैमाइश कर चिंहित करने के बाद वापस चले। 

परिजन चार दिन से घर पर रखे थे मृतका का शव 

फूलपुर के इफको पुलिस चौकी क्षेत्र के कनौजा खुर्द गांव की रहने वाली सरिता देवी 32 की मौत 24 मार्च को बीमारी के चलते हुई थी। परिजनों के मुताबिक उसका पति अनिल कुमार मुंबई में रहकर नौकरी करता है। पत्नी की मौत की खबर मिली तो वह ट्रेन से घर के लिए रवाना हुआ। मौत के चौथे दिन बुधवार को वह घर पहुंचा तो गांव के शमशान भूमि पर शव दफनाने के लिए कब्र खोदने की प्रक्रिया शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed