फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   4750 more new traders joined GST, the figure will cross one lakh by Diwali.

Prayagraj : जीएसटी से जुड़े 4750 और नए व्यापारी, दिवाली तक एक लाख के पार हो जाएगा आंकड़ा

Sun, 11 Aug 2024 06:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 06:38 AM IST
सार

विभागीय अफसरों का कहना है कि इस वित्तीय वर्ष के शुरूआती चार माह में ही 4750 नए व्यापारियों का जीएसटी मेें पंजीकरण हुआ। वित्तीय वर्ष 2023-24 की बात करें तो प्रयागराज जोन में 15605 व्यापारियों ने पंजीकरण कराया। इस तरह से बीते 16 माह में ही प्रयागराज जोन में 20355 नए व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत हुए।

विज्ञापन
4750 more new traders joined GST, the figure will cross one lakh by Diwali.
जीएसटी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जीएसटी में पंजीकरण करने वाले व्यापारियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रयागराज जोन की बात करें तो दिवाली तक यहां पंजीकृत व्यापारियों की संख्या का आंकड़ा एक लाख को पार कर सकता है। वर्तमान वित्तीय वर्ष की बात करें तो प्रयागराज जोन में 4750 नए व्यापारियों ने अपना पंजीकरण कराया। लगातार बढ़ते पंजीकरण की संख्या का असर जीएसटी कलेक्शन पर भी हुआ है। जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार किसी वित्तीय वर्ष के शुरूआती चार माह में ही जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा 800 करोड़ के पार चला गया।

विज्ञापन

वर्तमान में मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी आदि जोन ही ऐसे हैं जहां जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों की संख्या एक लाख के ऊपर है। इस सूची में प्रयागराज जोन भी दिवाली तक शामिल हो सकता है। वाणिज्य कर विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान की वजह से प्रयागराज जोन में पंजीकृत व्यापारियों की संख्या का आंकड़ा 31 जुलाई 24 तक 97303 पहुंच गया है।

विज्ञापन


विभागीय अफसरों का कहना है कि इस वित्तीय वर्ष के शुरूआती चार माह में ही 4750 नए व्यापारियों का जीएसटी मेें पंजीकरण हुआ। वित्तीय वर्ष 2023-24 की बात करें तो प्रयागराज जोन में 15605 व्यापारियों ने पंजीकरण कराया। इस तरह से बीते 16 माह में ही प्रयागराज जोन में 20355 नए व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत हुए। इसका असर जीएसटी कलेक्शन पर भी दिखा है। इस वर्ष के शुरूआती चार यानी अप्रैल से जुलाई 24 की अवधि में विभाग 825.76 करोड़ का रिकार्ड जीएसटी कलेक्शन मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष इस अवधि में विभाग को 780.24 करोड़ का ही कलेक्शन मिला था। राज्य वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन राम कुबेर का कहना है कि प्रयागराज जोन के प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी एवं प्रतापगढ़ में जीएसटी में व्यापारियों का पंजीकरण बढ़ रहा है। इस वजह से जीएसटी कलेक्शन भी बढ़ रहा है। बता दें कि प्रयागराज जोन में एसजीएसटी में 53063 एवं सीजीएसटी में 44240 व्यापारियों का अब तक पंजीकरण हो चुका है।

वित्तीय वर्षवार इस तरह से बढ़ रहा है प्रयागराज जोन में पंजीकरण
 

वित्तीय वर्ष : पंजीकृत होने वाले व्यापारियों की संख्या

2020-21 - 16630

2021-22 - 15758

2022-23 - 17252

2023-24 - 15605

2024-25 - 4750 (31 जुलाई 24 तक )

 

वर्ष वार अप्रैल से जुलाई तक की जीएसटी कलेक्शन

वर्ष 2024 - 825.76 करोड़

वर्ष 2023 - 780.24 करोड़

वर्ष 2022 - 673.16 करोड़

वर्ष 2021 - 689.75 करोड़

वर्ष 2020 - 320.38 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed