Prayagraj News : जम्मू की जेल में बंद 44 खूंखार कैदी विशेष विमान से नैनी सेंट्रल जेल लाए गए
नैनी जेल में जम्मू कश्मीर से 4 बंदी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाए गए। यह सभी बंदी जम्मू कश्मीर सभी को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। छह बजे शाम तक उनकी आमद जारी रही। सभी कैदियों को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग जेलों में निरुद्ध 44 खूंखार बंदी शनिवार को नैनी जेल में शिफ्ट किए गए। इन सभी को विशेष विमान से पहले बम्हरौली लाया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से नैनी जेल में दाखिल किया गया। इनकी सुरक्षा में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ ही सेना के जवान भी तैनात रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत इन सभी को हाईसिक्योरिटी सेल में रखा गया है।
जम्मू कश्मीर के 44 बंदी राज्य के अलग-अलग जिलों में स्थित जेलों में निरुद्ध थे। इनमें से कुछ जम्मू एंड कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट, 1978 जबकि शेष अलग-अलग आरोपों में जेल में बंद किए गए थे। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो सेना पर पथराव व हमले के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से इन सभी को गृह मंत्रालय की ओर से केंद्रीय कारागार नैनी में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया था। इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी गई थी।
सेना के विशेष विमान से लाए गए बमरौली एयरपोर्ट
शनिवार को दोपहर में ही बम्हरौली एयरपोर्ट के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कई थानों की फोर्स सुरक्षा में लगा दी गई थी। दोपहर बाद सभी बंदियों को सेना के विशेष विमान से बम्हरौली एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद सात बंदी वाहनों में बिठाकर इन्हें सड़क मार्ग से नैनी जेल ले जाया गया।
शाम 5.30 बजे के करीब बंदियों को नैनी जेल में दाखिल किया गया। जहां मेडिकल चेकअप के बाद सभी को हाईसिक्योरिटी सेल में निरुद्ध कर दिया गया है। बंदियों को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान प्रयागराज पहुंचे थे। जबकि इनकेसाथ अत्याधुनिक हथियारों से लैस सेना के जवानों की एक टुकड़ी भी तैनात की गई थी।
अतिसंवेदनशील कोटभलवाल जेल में थे निरुद्ध
यह सभी 44 बंदी जम्मू की अतिसंवेदनशील कोट भलवाल जेल में निरुद्ध थे। यह जेल सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील मानी जाती है। यहां दर्जनों पाकिस्तानी आतंकी निरुद्ध हैं। जिन बंदियों को शनिवार को नैनी जेल में लाया गया, इनमें जुलाई 2019 से लेकर दिसंबर 2021 तक जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए बंदी शामिल हैं।
पाक, बंग्लादेश के नौ आतंकी पहले से ही हैं निरुद्ध
केंद्रीय कारागार नैनी में पहले भी सुरक्षा के लिहाज से आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार लोगों को रखा गया है। वर्तमान में पाकिस्तान और बांग्लादेश के नौ कुख्यात आतंकी यहां निरुद्ध हैं। इनमें से पाकिस्तान के चार और बांग्लादेश के पांच आतंकी शामिल हैं। यह सभी सिद्धदोष हैं और इन्हें न्यायालय से सजा सुनाई जा चुकी है।
इन सात जिलों से किए गए थे गिरफ्तार
1- शोपियां
2- कुपवाड़ा
3- बारामुला
4- पुलवामा
5- अनंतनाग
6- बंदीपोरा
7- बडगाम
हाईसिक्योरिटी सेल को खाली कराकर जम्मू-कश्मीर से आए सभी 44 बंदियों को इसमें रखा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर जेल परिसर के चारों ओर पुलिस फोर्स और पीएसी की टुकड़ी भी तैनात कर दी गई है। - पीएन पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक